JHARKHAND NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी सफलता, एक साथ 12 सक्रिय नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण

    झारखंड के चाईबासा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज चाईबासा पुलिस के समक्ष 12 सक्रिय नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है. बताया जा रहा है कि सभी नक्सली चाईबासा के जंगलो में काफी सक्रिय थे. वहीं इस आत्मसमर्पण को पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है.

    JHARKHAND NEWS: लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस की बड़ी सफलता, एक साथ 12 सक्रिय नक्सलियों ने किया आत्म समर्पण

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के चाईबासा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज चाईबासा पुलिस के समक्ष 12 सक्रिय नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया है. बताया जा रहा है कि सभी नक्सली चाईबासा के जंगलो में काफी सक्रिय थे. वहीं इस आत्मसमर्पण को पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है. हालांकि किन-किन नक्सलियों ने सरेंडर किया है और किस हथियार के साथ सरेंडर किया है, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है.

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की लगातार छापामारी अभियान के बाद एक दर्जन नक्सली ने सरेंडर किया है. सभी नक्सली नक्सली माओवाद के सेंट्रल कमिटी के एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा के दस्ते के हैं. चाईबासा पुलिस से सभी 12 नक्सलियों ने संपर्क किया था कि वे जंगल की दुनिया छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं.जल्द ही सभी को पुलिस अधिकारियों के समक्ष विधिवत रूप से आत्मसमर्पण कराया जायेगा. एक साथ 12 नक्सली कैडरों के सरेंडर से कोल्हान में नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है.

     

    वहीं, पुलिस इस सरेंडर को बड़ी उपलब्धि मान रहा है. झारखंड में नक्सलियों को मुख्य धारा में जोड़ने के लिए आत्म समर्पण नीति से प्रभावित होकर नक्सली यह बड़े कदम उठा रहे हैं.कोल्हान के जंगल में सक्रिय बड़े नक्सली नेता का पुलिस को काफी दिनों से तलाश हैं.उधर चाईबासा पुलिस सुत्रों से नें बताया की झारखंड पुलिस एवं CRPF के समक्ष सामूहिक रूप से कोल्हान और सारंडा के बीहड जंगलों में सक्रिय नक्सलियों के द्वारा आत्म समर्पण किया जाएगा. इस संबंध में पुलिस केंद्र चाईबासा में पुलिस उप-महानिरीक्षक, सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, पुलिस उप-महानिरीक्षक, (Ops), CRPF, उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा एक प्रेस ब्रीफिंग कर विस्तृत जानकारी दी जायेगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news