26 जून को देवघर आयेंगे झारखंड कांग्रेस प्रभारी के.राजू, संगठन सृजन को लेकर करेंगे बैठक

    26 जून को देवघर आयेंगे झारखंड कांग्रेस प्रभारी के.राजू, संगठन सृजन को लेकर करेंगे बैठक

    देवघर (DEOGHAR) : 26 जून को देवघर में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसमें जिले के सभी प्रखंड, नगर, मंडल अध्यक्षों एवं प्रखंड व नगर पर्यवेक्षकों की बैठक एक निजी होटल के सभागार में होगी. इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी सदस्य व झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू, झारखंड कांग्रेस के सह प्रभारी डॉ प्रसाद सिरिबेला, झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के साथ जिला पर्यवेक्षक अजय दुबे मुख्य रूप से भाग लेंगे.

    कार्यक्रम की सफलता को लेकर आज देवघर जिला कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जिला अध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश उक्त निर्धारित कार्यक्रम में भाग लेने 25 जून की शाम देवघर पहुंचेंगे. प्रदेश प्रभारी के राजू 26 जून को सुबह 11:00 बजे देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे तथा सह प्रभारी डॉ प्रसाद सिरिबेला उसी दिन दोपहर 2:00 बजे देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे. जिला अध्यक्ष ने जिले के सभी नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अपने मुख्य अतिथियों के आगमन पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में अपने साथियों के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित रहेंगे. साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार संगठन सृजन के तहत आयोजित उक्त बैठक में केवल प्रखंड, नगर, मंडल अध्यक्ष एवं प्रखंड एवं नगर पर्यवेक्षक ही निर्धारित समय पर बैठक स्थल पर पहुंचेंगे तथा बैठक को सफल बनाएंगे.

    रिपोर्ट-ऋतुराज


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news