Bihar News : 26 नवंबर को बापू सभागार में जदयू मनाएगी संविधान दिवस

    Bihar News : 26 नवंबर को बापू सभागार में जदयू मनाएगी संविधान दिवस

    पटना(PATNA): बिहार सरकार के मंत्री जदयू नेता अशोक चौधरी ने घोषणा की है कि 26 नवंबर को पूरे राज्य में संविधान दिवस मनाया जाएगा. आज प्रेस वार्ता में विपक्ष पर हमला करते हुए जदयू नेता अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष भले ही संविधान की बात करता है. लेकिन उनके तरफ से कभी भी संविधान दिवस नहीं मनाया जाता. बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ही संविधान दिवस मनाती है. ऐसे में इस साल भी संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फिर से संविधान दिवस मनाई जाएगी.

    अशोक चौधरी ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल देश में संविधान दिवस नहीं मनाता है सिर्फ जदयू ही पूरे बिहार में संविधान दिवस मनाता है. उन्होंने कहा कि संविधान के तहत हमें जो अधिकार मिले हैं उसे याद कर हर साल भीमराव अंबेडकर की जयंती पर संविधान दिवस मनाते हैं. पिछली बार जेडीयू ने संविधान दिवस वेटरनरी ग्राउंड में मनाया था. इस बार बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.

    कार्यक्रम में हमारे पार्टी के नेता सीएम नीतीश कुमार के अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित करेंगे. साथ ही अगले साल 14 अप्रैल को जदयू पार्टी भीम संसद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. पटना के वेटरनरी ग्राउंड में कार्यक्रम होगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा सहित तमाम बड़े नेताओं को आमंत्रित करेंगे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news