केंद्र सरकार के खिलाफ JDU ने निकाला विरोध मार्च, जमकर की नारेबाजी 

    पटना(PATNA): पटना में आज JDU ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूकता एवं सतर्कता मार्च निकाला है. आज केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पूरे बिहार में मार्च निकाला गया है. पटना हाईकोर्ट से गांधी मैदान तक मार्च निकाला गया है. लोग केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और जेडीयू एमएलसी  नीरज कुमार सहित कई नेता इसमें शामिल हुए हैं. वहीं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हमलोग लोगों को सचेत कर रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी का धार्मिक उन्माद फ़ैलाने का जो प्रयास है उसका मुहतोड़ जवाब दे रहे हैं 

    बुनियादी मुद्दों पर नहीं होती है चर्चा : नीरज कुमार 

    जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि लोगों को सतर्क करने के लिए और जागरूक करने के लिए ये मार्च निकला गया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग हैं जो बुनियादी मुद्दों पर चर्चा नहीं करते हैं. ये सिर्फ गाय, गोबर, मांस पर ही बात करते हैं. उन्होंने कहा हमलोग महंगाई, बेरोजगारी और मानव विकास के मुद्दों पर चर्चा चाहते हैं. इसलिए हम लोगों को जागरूक कर रहे हैं. 



    Related News