जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रशांत किशोर को बताया बीजेपी का एजेंट, जानिए और क्या कहा   

    जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रशांत किशोर को बताया बीजेपी का एजेंट, जानिए और क्या कहा   

    पटना(PATNA): जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने रविवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कोई राजनीतिज्ञ नहीं हैं बल्कि वह एक व्यापारी हैं. वे अलग-अलग लोगों की टीम को जोड़कर अपना व्यापार चमकाते हैं. ललन सिंह ने दावा किया कि प्रशांत किशोर पर्दे के पीछे से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं. इससे बेहतर होगा कि वे खुलकर भाजपा के लिए काम करें.

    उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने बिहार नहीं देखा है. बिहार में क्या था, प्रशांत किशोर नहीं जानते. वर्ष 2005 से 2022 तक में नीतीश कुमार ने बिहार में क्या-क्या काम किया है, उसे प्रशांत किशोर देखें. नीतीश कुमार के बिहार में सत्ता संभालने के पूर्व क्या स्थिति थी. बिहार में शिक्षा का क्या हाल था, बिहार का बच्चा-बच्चा जानता है. बिहार के स्कूलों में बिल्डिंग नहीं थी.

    प्रशांत किशोर के बहाने लालू पर वार!

    एक प्रकार से ललन सिंह ने बिना नाम लिए फिर से कहा है कि नीतीश कुमार के 2005 में सत्ता में आने से बिहार में क्या स्थिति थी. दरअसल, नीतीश कुमार के पहले बिहार में लालू–राबड़ी का 15 साल शासन रहा. नीतीश कुमार ने पिछले महीने ही एनडीए से नाता तोड़कर महागठबंधन के साथ सरकार बना ली. इस गठबंधन को बनाने में ललन सिंह की अहम भूमिका मानी जा रही है. ऐसे में प्रशांत किशोर को घेरने के क्रम में ललन सिंह ने लालू-राबड़ी राज में बिहार में बदहाल व्यवस्था को फिर से गिनवा दिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news