बिहार में जदयू प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज को खंगाल रही पुलिस

    बिहार में जदयू प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज को खंगाल रही पुलिस

    पश्चिम चम्पारण:   बिहार के बगहा में देर शाम बाइक पर सवार दो नकाबपोश अज्ञात बंदूकधारियों ने जदयू प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि जदयू प्रखंड अध्यक्ष विभव राव बिहार को यूपी से जोड़ने वाली एनएच किनारे तमकुहा चौक पर सलून में दाढ़ी बनवा रहे थे. उसी दौरान अपराधी आए और काफी करीब से उनके सर में गोली मार दी. लिहाजा मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

    सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही पुलिस 

    घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और जैसे ही पुलिस को सूचना मिली वैसे ही धनहा थानाध्यक्ष डी के भारती दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए. इधर बगहा एसपी सुशांत सरोज भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी और अग्रेतर कार्रवाई में जुट गए. अपराधियों की पहचान और उनके गिरफ्तारी को लेकर स्थानीय दुकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया जा रहा है.

    एसपी सुशांत सरोज ने क्या कहा

    एसपी सुशांत सरोज ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मैं घटनास्थल की तरफ रवाना हो गया. जांच पड़ताल के क्रम में पता चलेगा की आखिर हत्या किन कारणों से हुई है. कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है और पूरे इलाके की नाकेबंदी कर दी गई है. खासकर यूपी सीमा पर सख्त चौकसी बरती जा रही है और सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है. शीघ्र ही इस घटना का उद्भेदन कर अपराधियों को धर दबोचा जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news