"जमशेदपुर जन्मभूमि है और आखिरी सांस भी जमशेदपुर में ही लूंगा" ,जाने  रघुवर दास ने ऐसा क्यों कहा

    "जमशेदपुर जन्मभूमि है और आखिरी सांस भी जमशेदपुर में ही लूंगा" ,जाने  रघुवर दास ने ऐसा क्यों कहा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के सूर्य मंदिर में आयोजित विजय मिलन समारोह में बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओड़िसा के मनोनीत महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने सूर्य मंदिर कमेटी के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया है. वही मिलन समारोह में रघुवर दास अपने कार्यकर्ताओं के साथ समय बिता कर काफी भावुक नजर आए.


    ओड़िसा के मनोनीत राज्यपाल रघुवर दास ने सूर्य मंदिर कमेटी के संरक्षक पद से दिया इस्तीफा 

    वही सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में आयोजित मिलन समारोह में ओड़िसा के मनोनीत राज्यपाल रघुवर दास के अलावा छठ समिति के कई सदस्य मौजूद थे.जहां आनेवाले छठ पर्व को लेकर भव्य कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई. वही अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रघुवर दास ने कहा कि आज सूर्य मंदिर कमेटी संरक्षक पद से इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि संवैधानिक पद पर रहते हुए किसी और संस्था एवं कमेटी का संरक्षक नहीं रह सकता.

    यह भी पढ़े: 

    Jharkhand Politics-संकल्प यात्रा पर जेपी नड्डा का वार! राशन, जमीन और बालू की लूट हेमंत सरकार की पहली प्राथमिकता

    जमशेदपुर जन्मभूमि है और आखिरी सांस भी जमशेदपुर में ही लूंगा"

    आगे रघुवर दास ने कहा कि जमशेदपुर दिल में है और झारखंड मेरी कर्मभूमि है. हर वर्ष छठी मैया के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमशेदपुर आता रहूंगा, क्योंकि जमशेदपुर जन्मभूमि है और आखिरी सांस भी जमशेदपुर में ही लूंगा पार्टी ने जो सम्मान दिया है उसे पूरी निष्ठा के साथ अपना दायित्व निभाऊंगा.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News