JAC Board Result 2023: 10 वीं में श्रेया और 12वीं साइंस में दिव्या बनी टॉपर

    JAC Board Result 2023: 10 वीं में श्रेया और 12वीं साइंस में दिव्या बनी टॉपर

    रांची(RANCHI): झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मंगलवार को मैट्रिक और इंटर साइंस का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया. स्कूली शिक्षा साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार ने रिजल्ट जारी किया. इस दौरान माध्यमिक शिक्षा के निदेशक सुनील कुमार जैक के अध्यक्ष डॉ एके माहतो, जैक उपाध्यक्ष डॉ विनोद सिंह और जैक के सचिव एमके सिंह भी मौजूद रहे. मैट्रिक में 95.38% और इंटर विज्ञान में 81.45% बच्चों ने सफलता हासिल की है. वहीं 10 वीं कक्षा में श्रेया और 12वीं साइंस में दिव्या टॉपर बनी हैं.

    स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट जैक की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.  JAC 10वीं बोर्ड परीक्षा में 68.32 फीसदी छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से पास किया है. वहीं 39.25 फीसदी छात्र सेकेंड डिवीजन से और    2.72 फीसदी थर्ड डिवीजन से पास किये हैं. वहीं इंटर साइंस की बोर्ड परीक्षा में 90.60 फीसदी स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन हासिल किया है. वहीं 7.63 फीसदी छात्र सेकेंड डिवीजन से और 0.02 फीसदी छात्र थर्ड डिवीजन से पास किये हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news