JAC Board 10th Result 2025: 98.60% लाकर गीतांजलि बनी टॉपर, यहां देखें पूरी टॉपर लिस्ट

    JAC Board 10th Result 2025: 98.60% लाकर गीतांजलि बनी टॉपर, यहां देखें पूरी टॉपर लिस्ट

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें 91.71% बच्चे पास हुए हैं. वहीं पूरे राज्य में 98.60% (493 अंक)  लाकर गीतांजलि कुमारी ने राज्यभर में टॉप किया है. गीतांजलि हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा हैं. बता दें कि टॉप-5 में 14 विद्यार्थी हैं, जिनमें 12 छात्राएं हैं. इन 12 छात्राओं में से 11 हजारीबाग इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्राएं हैं.

    वहीं दूसरे स्थान पर पाकुड़ की रितु कुमारी ने 98.20% (491) अंक हासिल किये हैं. इसके साथ ही दूसरे स्थान पर अमृत गुप्ता, पूजा कुमारी और अमर का नाम शामिल है. बता दें कि इस सभी ने एक ही मार्कस (491) अंक हासिल किए है. वहीं तीसरे स्थान पर शिवानी कुमारी और विकास प्रमाणिक (489) अंक लाकर जगह बनाया है. चौथे स्थान पर श्रेया कुमारी और सक्षी कुमारी ने (488) अंक लाकर जगह बनाया है. जबकि पांचवें स्थान पर शुभम कुमार, तहरीन फातमा, भूमिका मिश्रा, वर्षा कुमारी, तनिष्क कुमारी और कोमल कुमारी ने (487) अंक लाए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news