BIG BREAKING: JAC Board 10वीं का रिजल्ट जारी, 91.71% बच्चे हुए सफल

    BIG BREAKING: JAC Board 10वीं का रिजल्ट जारी,  91.71% बच्चे हुए सफल

    रांची (RANCHI) : झारखंड एकेडमिक काउसिल (JAC) ने 10वीं बोर्ड 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें 91.71% बच्चे सफल हुए है.  शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की मौजूदगी में रिजल्ट जारी हुआ. बता दें कि इस बार की परीक्षा में कुल 4 लाख 33 हजार 944 परीक्षार्थियों में से 4 लाख 31488 परीक्षा में शामिल हुए थे. जिसमें 3 लाख 95 हजार 755 विद्यार्थी पास हुए है. अगर बाक करें डिवीजन वाइज रिजल्ट की तो इस बार 10वीं की परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन से 2 लाख 02140 विद्यार्थी पास हुए हैं, सेकेंड डिवीजन से-1 लाख 57294 और थर्ड डिवीजन से - 17 हजार 521 बच्चे सफल हुए हैं.

    जानें रिजल्ट कैसे चेक करें

    आधिकारिक वेबसाइट से:

    jac.jharkhand.gov.in

    jacresults.com

    एसएमएस के जरिए देखें रिजल्ट

    अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. JAC बोर्ड ने रिजल्ट चेक करने के लिए एसएमएस की सुविधा भी दी है.

    मोबाइल में टाइप करें: JHA10 <स्पेस> रोल नंबर

    इसे 5676750 पर भेजें

    कुछ ही देर में आपका रिजल्ट आपके मोबाइल पर आ जाएगा.

    आप डिजिलॉकर से डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं.

    डिजिलॉकर से रिजल्ट डाउनलोड करें

    डिजिलॉकर डाउनलोड करें और आधार नंबर या मोबाइल नंबर से उसमें लॉग इन करें

    "एजुकेशन" सेक्शन में जाकर बोर्ड में जाकर JAC बोर्ड चुनें. पूछी जा रही सभी जानकारी भरें और मार्कशीट डाउनलोड करें

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news