"अनंत सिंह को हराना नामुमकिन", जानिए किसने किया ये दावा 

    "अनंत सिंह को हराना नामुमकिन", जानिए किसने किया ये दावा 

    बाढ़(BADH): बाढ़ के अथमलगोला कल्याणपुर गांव निवासी विजय कृष्ण बाढ़ से विधायक और बाढ़ लोकसभा से सांसद रह चुके हैं. एक वक्त था कि आरजेडी के पांच नामचीन चेहरों में विजय कृष्ण का भी नाम आता था और राजनीति में इनकी मजबूत पकड़ थी. लेकिन इनके पुत्र चाणक्य के द्वारा बिल्डर सत्येंद्र सिंह हत्याकांड में फाइल खुलने के साथ ही पिता पुत्र दोनों जेल चले गए थे. माना जाता है कि राजपूत समाज पर इनकी मजबूत पकड़ है और मोकामा विधानसभा में राजपूत समाज का वोट भी एक अहम स्थान रखता है. लिहाजा महागठबंधन ने राजपूत समाज के वोट को एकजुट करने के लिए कमान विजय कृष्ण के ऊपर सौंपा है और विजय कृष्ण अस्वस्थ होने के बावजूद भी मोकामा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के लिए मेहनत में लगे हैं. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपने अनुभव के आधार पर महागठबंधन के प्रत्याशी नीलम देवी के जीत का दावा किया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news