बिहार के मंत्री इसराइल मंसूरी का PFI आरोपी के साथ फोटो वायरल, खुफिया एजेंसी कर रही जांच 

    बिहार के मंत्री इसराइल मंसूरी का PFI आरोपी के साथ फोटो वायरल, खुफिया एजेंसी कर रही जांच

    मुज़फ्फरपुर(MUZAFFARPUR): मुजफ्फरपुर के कांटी विधानसभा से राजद के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार मंत्री बने इसराइल मंसूरी का एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस तस्वीर में मंत्री किसी मंच पर खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस मंच पर कुल तीन लोग हैं जिनमे एक माड़ीपुर के कोचिंग संचालक मो. इकराम भी हैं. इनपर पीएफआई से संबंध रखने का आरोप है. पिछले दिनों इकराम NIA की रडार पर आए थे और इनके यहां छापेमारी भी हुई थी.

    आपको बता दें, NIA की टीम ने पिछले गुरुवार को कोचिंग में छापेमारी की थी। टीम को एक लैपटॉप और कुछ डाक्यूमेंट्स हाथ लगा था, जो NIA अपने साथ ले गई. गुरुवार को कई जिलों और राज्यों में NIA की टीम की रेड पड़ी थी. मुजफ्फरपुर में भी दो जगहों पर छापेमारी की गई थी.अपने इस वायरल तस्वीर पर मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा कई लोगों ने हमें वो तस्वीर भेजा है. मैं पहचान भी नहीं रहा हूं कि वो कहां का फोटो है और वह व्यक्ति कौन है. काफी जोड़ देने पर भी मेरे मेमोरी में नहीं आ रहा है कि वो कब की तस्वीर है. सार्वजनिक जीवन में बहुत सारे लोग फोटो खिंचवाकर चले जाते हैं. मेरे मंत्री बनने के बाद कई लोग साथ में सेल्फी लेने आए थे.

    मुजफ्फरपुर पहुंचे राजद के मुख्य प्रवक्ता भाई वीरेंद्र से जब सवाल किया गया कि आपके मंत्री का फोटो वायरल हो रहा है ? भाई वीरेंद्र ने जवाब दिया की सामाजिक जीवन के लोग हैं. कई लोग हमारे साथ फोटो खींचा रहे होते हैं किसी के माथे पर नहीं लिखा होता है कि कौन अपराधी है कौन नहीं है . 

     



    Related News