जिंदगी से खिलवाड़ या इंसानियत? शख्स ने जहरीले सांप को हाथ से पिलाया पानी, फिर जो हुआ...

    जिंदगी से खिलवाड़ या इंसानियत? शख्स ने जहरीले सांप को हाथ से पिलाया पानी, फिर जो हुआ...

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति सांप के साथ अनोखी हरकत करता दिखाई दे रहा है. वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है. वायरल वीडियो में एक शख्स सांप को अपनी हथेली पर रखकर पानी पिलाता हुआ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने इंसानियत दिखाने के इरादे से प्यासे सांप को पानी पिलाया, लेकिन इस दौरान उसने अपनी जान की परवाह नहीं की. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह बेहद नजदीक से सांप के साथ संपर्क में है.जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। कुछ लोग इसे इंसानियत और जानवरों के प्रति दया का उदाहरण बता रहे हैं, तो वहीं कई लोग इसे बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना कदम मान रहे है.

    जिंदगी से खिलवाड़ या इंसानियत?

    सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि भले ही जानवरों के प्रति दया दिखाना अच्छी बात है, लेकिन अपनी जान को जोखिम में डालकर ऐसा करना समझदारी नहीं है.कई लोगों ने यह भी कहा कि सांप को सुरक्षित तरीके से पानी पिलाने के और भी तरीके हो सकते थे, लेकिन इस तरह का जोखिम लेना सही नहीं है.सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. वीडियो में इंसान और एक जहरीले सांप के बीच ऐसा अनोखा दृश्य देखने को मिलता है, जिसे देखकर कई लोग इसे अविश्वसनीय बता रहे है.

     शख्श ने जहरीले सांप को हाथ से पिलाया पानी
     
    वायरल क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स अपने हाथ की चुल्लू में पानी भरकर एक जहरीले सांप के पास ले जाता है.आमतौर पर खतरनाक माने जाने वाले इस सांप का व्यवहार वीडियो में पूरी तरह अलग नजर आता है. वह न तो हमला करता है और न ही आक्रामक होता है, बल्कि बेहद शांत होकर पानी पीने लगता है.यह दृश्य सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. कई लोग इसे इंसान और जानवर के बीच भरोसे का अनोखा उदाहरण बता रहे है, तो कुछ इसे जोखिम भरा और खतरनाक स्टंट मान रहे है.लोगों का कहना है कि भले ही जानवरों के प्रति दया भाव अच्छी बात है, लेकिन इस तरह जहरीले जीव के बेहद करीब जाना जानलेवा साबित हो सकता है.

    जान से खेलने वाला कदम

    बताया जा रहा है कि यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @fang.peep नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में नजर आने वाला शख्स साउथ कैरोलिना का रहने वाला है और खुद को सरीसृप प्रशिक्षक (Reptile Trainer) बताता है.वह लिबर्टी सर्पेंटेरियम का मालिक है और अक्सर कोबरा, रैटलस्नेक और अन्य खतरनाक सांपों के साथ वीडियो साझा करता रहता है.उसका दावा है कि वह इन जीवों के व्यवहार और उनकी देखभाल को लेकर लोगों को जागरूक करना चाहता है, ताकि डर के बजाय समझ विकसित हो सके.यह वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका है और लगातार वायरल हो रहा है.कमेंट सेक्शन में यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है.कुछ लोग इसे “अद्भुत भरोसा” बता रहे हैं, जबकि कई इसे “जान से खेलने वाला कदम” करार दे रहे है.



    Related News