IPPB Jobs 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में  मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, 30 जनवरी तक करें आवेदन 

    IPPB Jobs 2025: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में  मैनेजर सहित अन्य पदों पर निकली भर्ती, 30 जनवरी तक करें आवेदन 

    TNP DESK: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) में  मैनेजर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकली है. भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2025 तक है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

    इन पदों पर होगी भर्ती

    डीजीएम - फाइनेंस, सीएफओ, जनरल मैनेजर-फाइनेंस, सीएफओ : 1 पद

    असिस्टेंट जनरल मैनेजर (प्रोग्राम,वेंडर मैनेजमेंट) : 1 पद

    सीनियर मैनेजर (प्रोडक्ट एंड सॉल्यूशन) : 2 पद

    सीनियर मैनेजर (इंफॉर्मेशन सिस्टम ऑडिटर) : 1 पद

    जरूरी योग्यता 

     

    आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास सीए, बी.ई, बीटेक, एमसीए, पोस्ट ग्रेजुएट आईटी, मैनेजमेंट, एमबीए, बी.एससी, बीटेक, एमएससी की डिग्री होनी चाहिए.

    आयु सीमा 

    पद के अनुसार उम्मीदवार की आयु 26-55 साल के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी.

    आवेदन शुल्क 

    अप्लाई करने के लिए एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी अभ्यर्थियों को 150 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. वहीं अन्य सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को 750 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

    चयन प्रक्रिया 

    उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार होगा.

    ऐसे करें आवेदन :

    सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ippbonline.com पर जाएं.

    अब करियर लिंक पर क्लिक कर के Apply Nowपर क्लिक करें

    इसके बाद New Registration पर क्लिक कर के मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें. 

    अंत में फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट कर दें 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news