IPL स्टार अभिषेक शर्मा के साथ हुई अजीब घटना, मचा हड़कंप, देखिए

    IPL स्टार अभिषेक शर्मा के साथ हुई अजीब घटना, मचा हड़कंप, देखिए

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): इन दिनों देशभर में आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर है और हर टीम के फैंस अपनी-अपनी पसंदीदा टीम को जमकर सपोर्ट कर रहे है.इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद के युवा स्टार बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा लगातार सुर्खियों में बने हुए है.मैदान पर उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने जहां करोड़ों दिल जीते है, वहीं मैदान के बाहर भी उनका क्रेज़ तेजी से बढ़ता जा रहा है.

     

    तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो

    हाल ही में सोशल मीडिया पर अभिषेक शर्मा से जुड़ा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है.बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय की है जब टीम होटल से बाहर निकल रही थी. उसी दौरान अभिषेक शर्मा जैसे ही बाहर आए, वहां मौजूद फैंस की भीड़ अचानक उनके करीब पहुंच गई.इसी भीड़ में एक लड़की ने अचानक अभिषेक शर्मा का हाथ पकड़ लिया, जिससे कुछ पल के लिए स्थिति असहज हो गई. इस अचानक हुई घटना से अभिषेक भी कुछ क्षणों के लिए हैरान रह गए.

    थोड़ी देर के लिए घबरा गए अभिषेक शर्मा

     हालांकि तुरंत ही वहां मौजूद सिक्योरिटी टीम ने स्थिति को संभाला और लड़की को खिलाड़ी से दूर किया.
    यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे है  कुछ लोग फैंस के इस जुनून को प्यार बता रहे हैं, तो कुछ लोग खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे है.

    सोशल मीडिया पर लोग जामकर कर रहे हैं शेयर

    अभिषेक शर्मा के बढ़ते क्रेज़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें देखने और उनसे मिलने के लिए फैंस किसी भी हद तक जाने को तैयार दिखते है लेकिन इस तरह की घटनाएं खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है.फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है और लगातार वायरल हो रहा है.



    Related News