IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, नहीं लगेगा कोई आवेदन शुल्क, जल्दी करें अप्लाई 

    IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, नहीं लगेगा कोई आवेदन शुल्क, जल्दी करें अप्लाई 

    IOCL Apprentice Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 400 से अधिक पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com/ apprentice ships पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 फरवरी तक है.

    शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) :

    12वीं पास, संबंधित ट्रेड में दो वर्षीय आईटीआई या तीन वर्षीय डिप्लोमा होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं. टेक्नीशियन अप्रेंटिस (मैकेनिकल) के लिए एआईसीटीई, यूजीसी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल का रेगुलर डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए.

    आयु सीमा (Age Limit) :

    उम्मीदवारों की आयु आयु सीमा 31 जनवरी 2025 तक 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु सीमा में पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की छूट दी जाएगी.एससी/एसटी के लिए 15 वर्ष और ओबीसी-एनसीएल के लिए 13 वर्ष तक की छूट दी जाएगी.

    आवेदन शुल्क 

    निःशुल्क 

    चयन प्रक्रिया (Selection Process):

    इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा. मेरिट बेसिस उम्मीदवार का चयन किया जाएगा. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद प्री-एंगेजमेंट मेडिकल फिटनेस को पास करना होगा

    ऐसे करें आवेदन :

    सबसे पहले IOCL की ऑफिशियल वेबसाइट iocl.com पर जाएं

    अब होम पेज पर  करियर लिंक पर क्लिक करें

    इसके बाद रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें

    अब फॉर्म भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें

    अंत में फॉर्म सब्मिट और फॉर्म की  एक  कॉपी निकाल कर अपने पास रखें


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news