International Yoga Day: बोले पीएम मोदी- तनाव के दौर में योग आज दुनिया के लिए एक पॉज बटन, मेरी अपील योग को ग्लोबल पार्टनरशिप का बनाया जाए माध्यम 

    International Yoga Day: बोले पीएम मोदी- तनाव के दौर में योग आज दुनिया के लिए एक पॉज बटन, मेरी अपील योग को ग्लोबल पार्टनरशिप का बनाया जाए माध्यम 

    TNP DESK- दुनियाभर में आज 21 जून को 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. लोगों काफी उत्साह के साथ योग दिवस मना रहे हैं. वहीं पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में समुद्र तट पर योग किया. उन्होंने योग दिवस पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि  "देश और दुनिया के सभी लोगों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं. आज 11वीं बार पूरा विश्व एक साथ 21 जून को योग कर रहा है. योग का सीधा अर्थ होता है जुड़ना. ये देखना सुखद है कि कैसे योग ने पूरे विश्व को जोड़ा है."आज 11 साल बाद हम देख रहे हैं कि योग दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जीवनशैली का हिस्सा बन चुका है. 

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "विश्व में योग के प्रसार के लिए भारत योग की विज्ञान को आधुनिक रिसर्च से और अधिक सशक्त कर रहा है. देश के बड़े बड़े मेडिकल संस्थान योग पर रिसर्च में जुटे हैं. योग की वैज्ञानिकता को आधुनिक चिकित्सा पद्धति में स्थान मिले ये हमारा प्रयास है..."    

     प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "बढ़ता मोटापा पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। मैंने मन की बात कार्यक्रम में इसपर विस्तार से चर्चा की थी। इसके लिए अपने खाने में 10% तेल कम करने का चैलेंज भी शुरू किया था। मैं एक बार फिर दुनियाभर के लोगों को इस चैलेंज से जुड़ने का आह्वान करता हूं।"      

    कहा कि, "मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी योगशास्त्र पढ़ते हैं. वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग करते हैं. गांव-गांव में युवा साथी योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं..." 

    पीएम ने कहा, दुर्भाग्य से दुनिया किसी न किसी तनाव से गुजर रही है. अशांति अस्थिरता बढ़ रही है ऐसे में योग से हमें शांति की दिशा मिलती है. मैं विश्व समुदाय से आज के इस महत्वपूर्ण अवसर पर एक आग्रह करूंगा कि जहां योग सिर्फ पर्सनल प्रेक्टिस न रहे बल्कि ग्लोबल पार्टनरशिप का माध्यम बने. योग को लोकनीति का हिस्सा बनाएं


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news