अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023: आज से सरस मेले का आयोजन,  जानिए विस्तार से

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2023: आज से सरस मेले का आयोजन,  जानिए विस्तार से

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) - इस बार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन बड़े भव्य तरीके से करने की तैयारी की गई है. इसका आयोजन हरियाणा में हो रहा है. दो सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव में देश-विदेश से लोग हिस्सा लेंगे. इस दौरान श्रीमद्भागवत गीता के विभिन्न आयाम को पेश किया जाएगा. 23 दिसंबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा.हरियाणा सरकार ने इस कार्यक्रम के आयोजन में बड़ी भूमिका निभाई है.

    गीता महोत्सव के विषय में और विस्तार से जानिए

    अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ सात दिसंबर को होने जा रहा है. यह 24 दिसंबर तक चलेगा.इस महोत्सव के दौरान गीता के श्लोक की प्रस्तुति, व्याख्यान, नृत्य संगीत दीपोत्सव समेत अनेक कार्यक्रम होंगे. अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कार्यक्रम के संबंध में हम आपको और बता दें कि यह हिंदू कैलेंडर के अग्रहण महीने के शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि यानी एकादशी को मनाया जाता है. यह हम सभी जानते हैं कि भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र के युद्ध के दौरान अर्जुन को इसका उपदेश दिया था, यह महोत्सव इसी महत्व को रेखांकित करता है.



    Related News