भारत ने लिया पाकिस्तान के खिलाफ एक और कड़ा एक्शन, शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल सहित 16 पर लगाया बैन

    भारत ने लिया पाकिस्तान के खिलाफ एक और कड़ा एक्शन, शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल सहित 16 पर लगाया बैन

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एक और कड़ा एक्शन लेते हुए शोएब अख्तर के यूट्यूब चैनल सहित 16 चैनलों पर बैन लगाया है. प्रमुख नामों के अलावा इन चैनलों में डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज और जियो न्यूज जैसे कई बड़े मीडिया हाउस शामिल हैं. गृह मंत्रालय की सिफारिशों के बाद भारत सरकार ने सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठी और गलत सूचना फैलाने के लिए कई पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है.

    इन चैनलों पर लगाया गया प्रतिबंध

    गृह मंत्रालय की सिफारिशों के बाद भारत सरकार ने 11 बड़े पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है. इनमें शोएब अख्तर का यूट्यूब चैनल भी शामिल है. इसके अलावा डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार टीवी, द पाकिस्तान रेफरेंस, जियो न्यूज, समा स्पोर्ट्स और उजैर क्रिकेट जैसे बड़े चैनल भी इस प्रतिबंध में शामिल हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news