मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की नजर, भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

    मिडिल ईस्ट हालात पर भारत की नजर, भारतीयों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
    मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव के मद्देनज़र भारत सरकार ने विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाया है।

    TNP DESK- मिडिल ईस्ट में लगातार बढ़ रहे तनाव के मद्देनज़र भारत सरकार ने विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अहम कदम उठाया है। विदेश मंत्रालय ने 24x7 कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, ताकि प्रभावित क्षेत्रों में मौजूद भारतीय नागरिक किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क कर सकें।

    विदेश मंत्रालय के अनुसार, हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और संबंधित देशों में भारतीय दूतावासों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय नागरिक अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

    जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर:

     इन नंबरों के माध्यम से नियंत्रण कक्ष से संपर्क कर सकते हैं:

    1800118797

    +91 11 2301 2113

    +91 11 2301 4104

    +91 11 2301 7905

    इस क्षेत्र में स्थित भारतीय दूतावासों के आपातकालीन संपर्क नंबर इस प्रकार हैं:

    बहरीन: +973 39418071

    ईरान: +98 9128109115 / +98 912810910 / +98 912810910 / +98 932179359

    इराक: +964 771 651 1185 / +964 770444 4899

    इज़राइल: +972 54 7520711 / +972 54 2428378

    जॉर्डन: +962 770 422 276

    कुवैत: +965 65501946

    लेबनान: +961 76860128

    ओमान: +968 98282270 (व्हाट्सएप) / 80071234

    कतर: +974 55647502

    रामल्लाह, फ़िलिस्तीन: +970 592916418

    सऊदी अरब (रियाद): +966 11 4884697 / 800 247 1234

    सऊदी अरब (जेद्दा): +966 126648660 / +966 12 2614093

    संयुक्त अरब अमीरात: +971 543090571 (व्हाट्सएप) / 800 46342

    सरकार ने पोस्ट कर जानकारी दी कि संकट की स्थिति में भारतीय नागरिक सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं. साथ ही संबंधित देशों में स्थित भारतीय मिशनों के आपातकालीन नंबर भी सक्रिय कर दिए गए हैं.

    मिडिल ईस्ट में हालिया घटनाक्रम के चलते क्षेत्र में सुरक्षा हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. ऐसे में भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर भारतीय की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है.विदेश मंत्रालय ने मिडिल ईस्ट में रह रहे भारतीयों से शांत रहने, अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news