शेयर बाजार में भी भारत का दबदबा, पाकिस्तान की हालत पतली,जानिए क्या है वजह?

    शेयर बाजार में भी भारत का दबदबा, पाकिस्तान की हालत पतली,जानिए क्या है वजह?

    TNP DESK: दक्षिण एशिया में आर्थिक ताकत की बात करें तो अब भारत सबसे आगे खड़ा दिखाई देता है. जिसका असर शेयर बाजार में भी साफ-साफ देखने को मिलता है. जहां भारत का बाजार लगातार मजबूती दिखा रहा है, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान का शेयर बाजार कमजोर स्थिति से जूझता हुआ नजर आ रहा है.

    भारत के शेयर बाजार की मजबूती का कारण है, यहाँ की स्थिर अर्थव्यवस्था और इन्वेस्टर्स का भरोसा. देश में लगातार हो रहा विकास और सरकार की नीतियाँ निवेशकों का विश्वास बनाए हुए हैं. फ़ॉरेन इन्वेस्टर्स भी हमारे देश को एक सुरक्षित और बेहतर विकल्प मान रहे हैं, जिससे बाजार में पैसा आता रहता है.

    इसके अलावा एक और चीज़ पर हम ध्यान दें तो, पिछले कुछ वर्षों में भारत में घरेलू निवेशकों की भागीदारी तेजी से बढ़ रही है. आज के युग में तो छोटे इन्वेस्टर्स भी बड़ी संख्या में शेयर बाजार में पैसा लगा रहे हैं. इससे एक फायदा जरूर होता है, बाजार को स्थिरता मिलती है और गिरावट के समय भी यह संभल जाता है.

    वहीं दूसरी ओर, पाकिस्तान की स्थिति बिल्कुल अलग है. वहाँ की अर्थव्यवस्था बहुत ज्यादा लंबे समय से संकट में है. बढ़ती महंगाई, कर्ज और राजनीतिक अस्थिरता ने निवेशकों का भरोसा कमजोर कर दिया है. फ़ॉरेन इन्वेस्टर्स वहाँ पैसा लगाने से काफी ज्यादा बचते हैं, जिसके वजह से बाजार में गिरावट बरकरार रहती है.

    पाकिस्तान में मुद्रा की कमी भी एक बहुत बड़ी वजह है वहाँ के शेयर बाजार की गिरावट में. जब देश की मुद्रा कमजोर होती है, तो कंपनियों का खर्च बढ़ जाता है और मुनाफा घटता रहता है.

    इसके साथ ही साथ, भारत में तकनीक और नए क्षेत्रों में बहुत तेजी से विकास हो रहा है, जैसे कि सूचना प्रौद्योगिकी, दवा उद्योग और उत्पादन क्षेत्र. इन क्षेत्रों की कंपनियाँ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में जुटी हैं, जिससे बाजार ऊपर बना रहता है.

    वहीं पाकिस्तान में उद्योग और निवेश के नाम पर बहुत ही ज्यादा पीछे है, जिससे बाजार को बढ़ने का ज्यादा अवसर नहीं मिल पाता है.

    भारत का शेयर बाजार मजबूत अर्थव्यवस्था, स्थिर नीतियों और निवेशकों के भरोसे के कारण आगे बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियों के कारण पीछे रह गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news