पाकिस्तान में आतंकवादियों ने मंत्री का किया अपरहण, Video जारी कर रखी ये मांग

    पाकिस्तान में आतंकवादियों ने मंत्री का किया अपरहण, Video जारी कर रखी ये मांग

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आतंकवादियों पाकिस्तान के एक वरिष्ठ मंत्री और कई पर्यटकों का अपरहण  कर लिया. दरअसल, आतंकवादियों ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (केपी) को गिलगित-बाल्टिस्तान (जीबी) से जोड़ने वाली प्रमुख सड़क को जाम कर दिया. इस सड़क की घेराबंदी कर आतंकियों ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया. आतंकवादी जेल में बंद अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे है.

    मंत्री का वीडियो किया जारी

    मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, अपहरण की घटना शनिवार की है. वहीं, अपहरण के बाद आतंकियों ने एक वीडियो क्लिप जारी की, जिसमें पाकिस्तान के वरिष्ठ मंत्री अबैदुल्ला बेग कहते हैं कि वह इस्लामाबाद से गिलगित जा रहे थे. उसी वक्त आतंकियों ने सड़क जाम कर अपने सहयोगियों को रिहा करने की मांग करने लगे और अधिकारियों पर दबाव बनाने लगे और फिर उनका अपहरण कर लिया.

    बता दें कि अबैदुल्ला बेग के पास पाकिस्तान सरकार के कई मंत्रालय है. वो वित्त, उद्योग, वाणिज्य और श्रम मंत्रालय के प्रभारी मंत्री है. वीडियो में वे अपनी अपरहण की बात कहते हुए सुनाई देते हैं.  

    अपने साथियों की रिहाई की मांग

    डॉन अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार आंतकवादियों ने वरिष्ठ मंत्री और कई पर्यटकों के बदले अपने आतंकी साथियों के रिहाई की मांग की है. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वो जिन आंतकियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं, उन आतंकियों ने नंगा पर्वत क्षेत्र में विदेशियों की भीषण हत्या की थी और वो डायमेर में अन्य आतंकवादी घटनाओं में शामिल थे.

    अपने साथियों की रिहाई के अलावा भी आतंकियों की दूसरी मांग है. दरअसल, वो चाहते हैं कि प्रांत में महिला खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध और इस्लामी कानून लागू की जाए. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि आतंकवादियों की मांगें पूरी हुईं या नहीं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news