नालंदा में पति पत्नी की हत्या कर शव को घर में जलाया, इलाक़े में सनसनी 

    नालंदा में पति पत्नी की हत्या कर शव को घर में जलाया, इलाक़े में सनसनी 

    नालंदा(NALANDA): बिहार के नालंदा में पति और पत्नी की हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है. घटना छबीलापुर थाना क्षेत्र के दोंगी गांव का है. जहां विजय प्रसाद और उनकी पत्नी कांति देवी की पहले तो धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई और उसके बाद दोनो शवों को आग के हवाले कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को घटना की जानकारी दी. लेकिन तब तक शव का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो गया था. कमरे में खून ही खून दिखाई दे रही थी.

    यह है पूरा मामला 

    मृतक के पुत्र विपिन कुमार ने बताया कि वह दूसरे मकान में रहता है और सुबह जब माता और पिता के घर पर पहुंचा तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और नाली से खून बह रहा है. जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुआ तो देखा कि मां और पिताजी आग के लपेट में थे. इसके बाद परिवार के अन्य लोगों को फोन कर बुलाया तब तक काफी देर हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद छबीलापुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है और पूरे मामले की तहकीकात कर रही है. फिलहाल इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया इसका खुलासा नहीं हो पाया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news