गुमला में डायन बिसाही के आरोप में महिला का अपहरण कर हत्या, जानिए सनसनीखेज मामला

    गुमला में डायन बिसाही के आरोप में महिला का अपहरण कर हत्या, जानिए सनसनीखेज मामला

    रांची (RANCHI) : झारखंड में डायन बिसाही को लेकर अपराध के कई कांड हो चुके हैं. एक बार फिर एक महिला डायन बिसाही के आरोप में मारी गई है. यह सनसनीखेज मामला गुमला से आया है, जहां एक महिला को पहले अपहृत किया गया. उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. उसकी लाश बरामद हो गई है.

    जानिए महिला की हत्या के मामले को विस्तार से

    गुमला जिले के मुरकुंडा कुमार टोली से यह खबर आई है, 45 वर्षीय चंद्रावती देवी का पहले अपहरण कर लिया गया उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है. उसका शव राजा तालाब पतरा जंगल से पुलिस ने बरामद किया है. स्थानीय लोगों की नजर एक बोरे पर गई. उस बोरे में एक महिला की लाश थी. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई. यह गुमला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

    45 वर्षीय चंद्रावती देवी का अपहरण 12 दिसंबर को हो गया था. परिवार के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी. अभी छानबीन चल ही रही थी कि रविवार की सुबह जंगल से बोरे में एक महिला की लाश बरामद हुई. जब उसकी जांच की गई तो यह लाश चंद्रावती देवी की ही थी. परिजनों ने इसकी शिनाख्त की.

    महिला के परिजनों ने पुलिस को क्या बताया जानिए

    पुलिस को दिए बयान में चंद्रावती के पुत्र सुनील महतो ने कहा कि गांव के कुछ लोग उसकी मां को डायन के शक में मार दिए हैं. इस संबंध में पहले भी गांव के कुछ लोगों ने उसकी मां को करने का प्रयास किया था, लेकिन वह बच गई. उसके घर पर लोग आकर उसकी मां को खोज रहे थे उस दिन वह नहीं मिली इसलिए बच गई, चंद्रावती के पुत्र सुनील महतो ने आगे कहा कि इस संबंध में गुमला थाना में नामजद प्राथमिक की भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. परिणाम स्वरूप उसकी मां का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई. पिछले कुछ दिनों से चंद्रावती की खोज करने की नीयत से गांव के लोग कर रहे थे. रविवार की सुबह चंद्रावती की लाश मिलने के बाद परिवार के लोग स्थानीय पुलिस से आक्रोशित हैं और रो-रो कर उनका बुरा हाल है. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news