बेगूसराय(BEGUSARAI): बेगूसराय में अब सिर्फ जिंदा आदमी ही नहीं बल्कि मुर्दे भी शराब पीने लगे हैं और इस बात की पुष्टि कर रही है वायरल हो रहा यह वीडियो जो बेगूसराय के विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में दौड़ रहा है. मामला शाहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के संदलपुर कब्रिस्तान का बताया जा रहा है. दरअसल बताया जा रहा है कि शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग संदलपुर कब्रिस्तान के समीप जमा हो गए और एक संदिग्ध जगह की खुदाई करने लगे. खुदाई के क्रम में लोगों ने भारी मात्रा में विदेशी शराब एवं देसी शराब बनाने वाले उपकरण को बरामद किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस भी सकते में है. इससे सहज अनुमान लगाया जा रहा है कि शराब कारोबारियों के द्वारा अब कब्रिस्तान जैसे पवित्र जगह को भी शराब छुपाने एवं बेचने के लिए सेफ जोन के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.
Thenewspost - Jharkhand
50+
Downloads
4+
Rated for 4+

