आपसी विवाद में युवक ने तलवार से तीन लोगों को किया घायल, एक की हालत गंभीर


भागलपुर(BHAGALPUR): भागलपुर नाथनगर थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में देर रात आपसी विवाद में युवक ने तलवार से हमला कर तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिनका इलाज जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में किया जा रहा है. घायलों में महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है.
पोता ही है हमलावर
घायल आनंदी मंडल ने बताया कि घर में वह लोग सो रहे थे कि देर रात रिश्ते में पोता लगने वाले बाजो मंडल के द्वारा घर पर आकर तलवार से हमला कर दिया गया. इसमें उनकी पत्नी लालो देवी, उनका 9 साल का पोता धनेश्वर मंडल हमले में घायल हो गया. इसके बाद ग्रामीणों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है. वहीं घायलों का कहना है कि उनमें किसी बात की दुश्मनी नहीं थी. पोते के द्वारा क्यों हमला किया गया, वह नहीं समझ पा रहे हैं. वहीं घटना के बाद नाथनगर पुलिस ने आरोपी बाजो को गिरफ्तार कर लिया है.
4+