राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर: इस तारीख से पहले करा लें e-KYC, नहीं कट सकता है राशन कार्ड से नाम


टीएनपी डेस्क (TNP DESK): सभी राशन कार्डधारकों के लिए अहम सूचना सामने आई है. अनुमंडल पदाधिकारी ने राज्य सरकार के निर्देश पर सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे 30 दिसंबर तक हर हाल में अपना e-KYC पूरा करा लें. तय समय सीमा के भीतर e-KYC नहीं कराने पर आगे दिक्कतें आ सकती हैं.
पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जारी हुआ आदेश
खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत आने वाले सभी लाभुकों का 100 प्रतिशत e-KYC किया जाना है. इसे लेकर जिला पदाधिकारी, नालंदा ने जिला स्तरीय बैठक में संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. प्रशासन का कहना है कि इस कदम का मकसद सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता लाना और किसी भी तरह की गड़बड़ी पर रोक लगाना है.
17 से 30 दिसंबर तक मुफ्त e-KYC की सुविधा
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना और अंत्योदय योजना के तहत लाभ लेने वाले सभी राशन कार्डधारक और उनके परिवार के सदस्यों को 17 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली (PDS) विक्रेता की दुकान पर जाकर e-KYC कराना होगा. यह प्रक्रिया पूरी तरह मुफ्त है और C-POS मशीन के जरिए की जाएगी.
जन वितरण विक्रेताओं को साफ निर्देश
प्रशासन ने सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि वे अपनी दुकानों पर e-KYC से जुड़ी जानकारी स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करें. साथ ही, खाद्यान्न वितरण के दौरान जिन लाभार्थियों का e-KYC पूरा नहीं हुआ है, उनका तुरंत e-POS मशीन से मुफ्त e-KYC कराया जाए. इसके अलावा, सभी दुकानों को हर वितरण दिवस पर खुला रखने के भी निर्देश दिए गए हैं.
4+