ट्रक में मिली बेशुमार दौलत, 750 करोड़ रुपए मिले, जानिए पुलिस ने बाद में क्यों छोड़ दिया

    ट्रक में मिली बेशुमार दौलत, 750 करोड़ रुपए मिले, जानिए पुलिस ने बाद में क्यों छोड़ दिया

    टीएनपी डेस्क(Tnp desk):- पैसों के पीछे तो दुनिया भागती है, आज हर कोई इसी के चक्कर में भाग-दौड़ में लगा हुआ है. यो भी सच है कि बगैर रुपया के तो एक कदम भी आज के जमाने में चलना मुमकिन नहीं है. लेकिन, तेलंगाना में एक ट्रक में 750 करोड़ रुपए भरा पड़ा मिला. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर वहां सख्त चेकिंग लगी हुई थी. जब चुनाव आयोग की टीम और पुलिस के अधिकारियों ने देखा, तो उनके होश ही फाख्ता हो गये. चुनाव आयोग तो एक्शन लेनी ही वाली थी, लेकिन जब हकीकत मालूम हुई तो ट्रक को छोड़ दिया

    ट्रक में मिला 750 करोड़ कैश

    गद्वाल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर ड्यूटी के दौरान ट्रक मे मिले 750 करोड़ रुपए कैश को देखकर हर कोई सकते में आ गया था. क्योंकि, ये एनएच तस्करों के लिए बेहद ही कुख्यात है और अक्सर पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ एक्शन लेते रहती है. इसी तरह आधी रात को कुछ गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए ट्रक को रोका गया. इसमे बेतहाशा पैसे देखकर सभी का सिर चकरा गया. हालांकि, जब मामले की तह से जांच की गई, तो कुछ देर हलचल के बाद सन्नाटे भरी रात में शांति पसर गई. दरअसल, जांच-पड़ताल के बाद हकीकत कुछ और ही निकली, जिसके चलते पुलिस ने ट्रक को छोड़ दिया.

    यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का था कैश

    जांच ये मालूम पड़ा कि ट्रक में भरी नकदी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की है. जिसे केरल से हैदराबाद लाया जा रहा था. तेलंगाना के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज ने एक बयान में कहा कि बैंक अधिकारियों से पुष्टि के बाद ट्रक को आगे की यात्रा के बाद छोड़ दिया गया.  पुलिस ने सत्यापित करने के बाद ट्रक को छोड़ दिया.एक वक्त विधानसभा चुनाव के इस मौसम में इतनी भारी मात्रा में रुपया मिलने के बाद लोग सकते में आ गये थे.

     



    Related News