टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सरकार की ओर से राशन कार्ड योजना में आगे लाभ लेने के लिए ekyc की प्रक्रिया बहुत जरुरी है ताकि इस योजना में परदर्शिता लाई जा सके.जिसको लेकर राज्य के अलग-अलग जिलों में दिशा निर्देश दिए गए थे,लेकिन इतने महीने भी जाने के बाद भी बिहार के लगभग ढेर करोड़ परिवार ऐसे है जिनका अभी तक ई-केवाईसी पूरा नहीं किया गया है ऐसे लोगों को बिहार सरकार की ओर से 31 मार्च तक का समय दिया गया है.यदि 31 मार्च तक ये परिवार अपने राशन कार्ड का ई-केवाईसी नहीं करवाते है तो उनका राशन कार्ड रद्द कर दिया जाएगा.
डेढ़ करोड़ परिवार पर लटकी तलवार
आपको बता दें कि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत हर महीन केंद्र सरकार गरीबी रेखा से नीचे के परिवार को मुफ्त में राशन देती है ऐसे में इस योजना का लाभ ऐसे लोग भी उठा रहे जो इसके पात्र नहीं है, ऐसे लोगों से निपटने के लिए सरकार की ओर से पूरे देश भर में ई केवाईसी की प्रक्रिया शुरू की गई है वहीं बिहार में भी केवाईसी को अनिवार्य कर दिया गया, जिसे लेकर सरकार की ओर से डेडलाइन दिया गया लेकिन अब तक कुल 8 करोड़ 20 लाख लाभुकों में 18% लोगों का ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ है.ऐसे में सरकार ने 1.5 करोड़ लोगों को लास्ट डेड लाइन 31 मार्च तक दिया है.
31 मार्च से पहले करवा लें राशन कार्ड से संबंधित ये काम
सरकार की ओर से साफ तौर पर ई-केवाइसी नहीं करवाएं वाले परिवार को चेतावनी दी गई है कि अंतिम तिथि 31 मार्च है, अगर इस दिन तक आप अपने राशन कार्ड का एक ऐसा नहीं करवाते है तो आप राशन कार्ड योजना का लाभ नहीं उठा पाएंगे.आपको बता दें कि सरकार की ओर से 15 फरवरी तक का समय ई-केवाइसी के लिए बिहारवासियों को दिया गया था जिसे बढ़ाकर 28 फरवरी किया गया वही अब इसको 31 मार्च किया गया है. अगर इसमे विशेष प्रगति नहीं हुई तो E KYC नहीं करवाने वाले परिवार को राशन कार्ड योजना से वंचित किया जा सकता है.
कई बार सरकार डेडलाइन कर चुकी है जारी
आपको बता दें कि बार-बार सरकार की ओर से डेडलाइन जारी करने के बाद भी अब तक बिहार के सीवान, सीतामढी, औरंगाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, अररिया, दरभंगा में अब तक ई-केवाइसी नहीं करवाया गया है. योजना से संबंधित पदाधिकारियो का कहना है कि जागरुकता की कमी की वजह से भी कई लोगों ने अब तक केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है. वहीं कई परिवार ऐसा भी है जो किसी कारणवश राज्य से बाहर रहते है ऐसे लोग भी केवाईसी नहीं करवा पाते है .
देश के किसी कोने में बैठकर करवा सकते है ई-केवाइसी
यदि आप भी बिहार राज्य से अलग कहीं रह रहे हैं और इस वजह से ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे है तो आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है क्योंकि राज्य सरकार की ओर से आपको देश के किसी भी राज्य में रहकर आप अपने राशन कार्ड का ई केवाईसी करवा सकते हैं और अपने राज्य यानि बिहार आने की जरूरत नहीं है,इसके लिए आपको अपने वर्तमान में निवास स्थान पर ही अपने नज़दीकी जन वितरण प्रणाली की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी करवानी चाहिए.
Thenewspost - Jharkhand
4+


