अगर नहीं चाहते मंईयां योजना से कटे नाम तो आज ही सुधार लें ये गलतियां, हर महीने खाते में आएंगे पैसे

    अगर नहीं चाहते मंईयां योजना से कटे नाम तो आज ही सुधार लें ये गलतियां, हर महीने खाते में आएंगे पैसे

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : अगर आप मंईयां योजना का लाभ ले रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है. क्योंकि हो सकता है कि अगले महीने यानी अप्रैल से आपके खाते में योजना की राशि न पहुंचे. इसलिए अभी ही जरूरी बातों पर ध्यान दे दें. जैसे कि आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है तो आज ही बैंक जाकर जल्द से जल्द अपडेट करा लें. बता दें कि सरकार ने इसको लेकर पहले ही आदेश जारी कर दिए थे कि जिन लाभुकों के खाते आधार से लिंक नहीं होंगे उन खातों में योजना की राशि अप्रैल माह से नहीं भेजी जाएगी. इसके साथ ही आधार लिंक के अलावा कई बातों का भी ध्यान भी रखना जरूरी है. जैसे कि-

    • कई लाभार्थी महिलाओं का भौतिक सत्यापन नहीं हुआ है. ऐसे में जरूरी है कि लाभुक भौतिक सत्यापन करा लें.
    • जिन महिलाओं के बैंक खाते बंद हैं या डीबीटी के लिए सक्रिय नहीं हैं, उनकी किस्त नहीं आएगी.
    • अगर आवेदन में गलत आधार नंबर, बैंक खाता संख्या, आईएफएससी कोड या मोबाइल नंबर दिया गया है, तो भी राशि रोक दी जाएगी.
    • अगर आपके आधार से दो या उससे ज्यादा बैंक अकाउंट लिंक है तो वैसे लाभुकों की भी राशि रोक दी जाएगी. सरकार के निर्देश के अनुसार एकल खाता धारकों को ही अप्रैल माह से राशि भेजी जाएगी.
    • सरकार उन महिलाओं की किस्त रोकेगी, जिनका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है. बता दें कि आधार लिंक करने की अंतिम तिथि आज यानी 31 मार्च 2025 तय की गई है.

    मंईयां योजना के लाभुक अपने आवेदन में ऐसे करें सुधार

    अगर आपके दस्तावेजों या खाते के विवरण में कोई गलती है, तो आप अपने ब्लॉक कार्यालय/पंचायत भवन में जाकर फॉर्म के साथ ये दस्तावेज जमा कर सकते हैं.

    • आधार कार्ड (लिंक किए गए मोबाइल नंबर के साथ)
    • राशन कार्ड (अगर उपलब्ध हो)
    • मोबाइल नंबर अपडेट फॉर्म
    • आवेदन संशोधन फॉर्म (ब्लॉक कार्यालय से उपलब्ध)
    • बैंक पासबुक की फोटोकॉपी

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news