चेहरे की पिंपल्स और दाग से हैं परेशान ! इस खबर में मिलेगा सटीक समाधान  

    चेहरे की पिंपल्स और दाग से हैं परेशान ! इस खबर में मिलेगा सटीक समाधान  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): चेहरे की खुबसूरती, पिंपल और दाग-धब्बे को लेकर काफी लड़के और लड़कियां परेशान हैं. कई लोग तो हजारों रुपए के सामान खरीदकर चेहरे पर लगाते हैं बावजूद इसके उनका पिंपल खत्म नहीं हो रहा है. ऐसे में हम आपको कुछ आसान घरेलू टिप्स बतायेंगे जिससे आप आसानी से पिंपल और दाग खत्म कर लेंगे.

    दरअसल, चेहरे पर सिर्फ पिंपल ही नहीं बल्कि उसके दाग-धब्बे भी परेशान करते हैं. पिंपल्स से होने वाले दाग-धब्बों के निशान लम्बे समय तक स्कीन पर रहते हैं और इसी वजह से चेहरे की खूबसूरती कम हो जाती है. और  पिंपलस की वजह से जब कोई भी आपके चेहरे की तरफ देखता है तो आपके सुंदर चेहरे की जगह उनकी नजरे इन दाग-धब्बों की ओर जाती हैं. ऐसे में कई प्रोडक्ट इस्तेमाल करने पर भी ये दाग-धब्बे जल्दी नहीं जाते हैं. लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है, नानी-दादी के बताए वो घरेलू नुस्खे जो आपके चेहरे से दाग-धब्बे हटाने में आपकी मदद कर सकते हैं.

    इसका करें इस्तेमाल

    1. सबसे पहले एक छोटा आलू लें, उसे कद्दूकस कर सारा रस निकाल लें. इस रस में आधा चम्मच गुलाबजल मिलाकर अपने चेहरे पर रोज रात को सोने से पहले लगाएं. तीन से चार दिन में ही आपको अपने चेहरे में फर्क दिखने लगेगा. इस उपाय से बहुत जल्द पिंपल्स के निशान हट जाते हैं.
    2. एक चम्मच एलोवेरा जेल में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं. अब इस मिश्रण में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं. साफ पानी से चेहरा धोकर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं. इसके लगातार तीन दिन इस्तेमाल से दाग-धब्बे हटने शुरू हो जाएंगे. बेदाग चेहरा पाने के लिए इस उपाय को कारगर माना जाता है.

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news