बिहार पुलिस में नहीं हुआ सेलेक्शन तो युवक ने लगा ली फांसी, परिवार में मचा कोहराम 

    बिहार पुलिस में नहीं हुआ सेलेक्शन तो युवक ने लगा ली फांसी, परिवार में मचा कोहराम 

    बक्सर(BUXAR): बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार शाम को जारी किया गया. इसी बीच बक्सर के एक युवक का पुलिस भर्ती परीक्षा रिजल्ट में  सलेक्शन नहीं हुआ. जिससे वो काफी डिप्रेस हो गया और देर शाम उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बक्सर थाना इलाके के दहीवर गांव से आई खबर के बाद स्थानीय थाना की पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया. मृतक के छोटे भाई अजय कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे बिहार पुलिस का रिजल्ट जारी हुआ. उस समय भाई ग्राउण्ड में अन्य युवकों के साथ प्रेक्टिस कर रहा था. इस दौरान रिजल्ट घोषित हुआ. लिस्ट में सलेक्ट नहीं हो पाने पर डिप्रेशन में आ गया. प्रक्टिस छोड़ घर आ कर अपने कमरे में ही फांसी लगा ली. 

    बढ़ती हुई बेरोजगारी के दौर में युवक दिन रात पढ़ाई और मेहनत करते हैं. इसके बाद भी जब सफलता हाथ नहीं लगती है तो वे आत्महत्या करने को मजबूर हो जाते हैं. मृतक युवक अशोक कुमार के पिता जयप्रकाश सिंह बताते हैं कि मेरिट लिस्ट में छट गया तो गुस्से में इस तरह का कदम उठा लिया. बक्सर औद्योगिक थाना के निजाम अख्तर ने बताया कि गांव में अपने घर में ही अशोक कुमार सिंह उर्फ विक्की का शव बरामद किया है. बताया गया कि बिहार पुलिस बहाली में सलेक्शन नहीं हो सका तो उसने आत्महत्या कर ली. वहीं गांव के चचेरे बड़े भाई रंजीत कुमार सिंह बताते हैं कि आजकल युवा पीढ़ी कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं लेकिन एक तो परीक्षा समय पर नहीं होती और न ही पारदर्शी तरीके से सलेक्शन होता है. इसलिए लोग मानसिक तनाव में आकर इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news