IDBI Bank Recruitment:  IDBI बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बंपर वकैंसी, ऐसे करें अप्लाई

    IDBI Bank Recruitment:  IDBI बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बंपर वकैंसी, ऐसे करें अप्लाई

    टीएनपी डेस्क: अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है. दरअसल IDBI बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के लिए भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 500 पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 26 फरवरी तक है. 

    बता दें कि ऑनलाइन एग्जाम 17 मार्च 2024 को ली जाएगी. परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड  10 दिन पहले जारी कर दिया जाएगा.  

    वैकेंसी डिटेल 

    सामान्य वर्ग के लिए - 203 पद

    अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए- 135 पद

    ईडब्ल्यूएस के लिए -50 पद

    अनुसूचित जाति के लिए -75 पद

    अनुसूचित जनजाति के लिए - 37 पद 

    आवेदन शुल्क(Application Fee)

    बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए रखा गया है. जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपए रखा गया है. 

     आयु सीमा(Age Limit)

    आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक रखी गई है.  हालांकि, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी. :

    ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

    • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
    • इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करें
    • पर्सनल डिटेल्स  सबमिट करें
    • लॉग इन आईडी और यूजर आईडी क्रिएट करें
    • इसके बाद लॉग इन करें और फॉर्म भरें
    • डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
    • फीस का भुगतान करें और सबमिट करें
    • फॉर्म की कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रख ले

    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news