ICSE ISC Results 2025: इंतजार खत्म! थोड़ी ही देर में जारी होगा आईसीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां से करें चेक

    ICSE ISC Results 2025: इंतजार खत्म! थोड़ी ही देर में जारी होगा आईसीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां से करें चेक

    TNP DESK-  स्टूडेंट का इंतजार खत्म हुआ. आज ICSE बोर्ड का रिजल्ट जारी हो रहा है.  11 बजे बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा. ICSE की ओर से 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जारी किया जाएगा.

    बता दें कि इस बार ICSE की 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हुई थी जो 27 मार्च तक चली थी.  वहीं 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल तक ली गई थी. 

    ऐसे चेक करें रिजल्ट 

    सबसे पहले CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर जाएं.

    होम पेज पर दिए गए ISC Result 2025/ ICSE Result 2025 लिंक पर क्लिक करें.

    अब रोल नंबर आदि जानकारी दर्ज कर सबमिट करें.

    स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

    अब चेक करें और परिणाम डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकल लें 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news