मैं ब्राह्मण हूँ....कानपुर HDFC बैंक विवाद ने पकड़ा तूल, आस्था सिंह के बाद सामने आया रितु त्रिपाठी का बयान

    HDFC Bank viral video:सोशल मीडिया पर वायरल उत्तर प्रदेश के एचडीएफसी बैंक कर्मचारी आस्था सिंह का विवाद अब तूल पकड़ चुका है. जहां आस्था सिंह की सफाई के साथ दूसरी महिला कर्मचारी रितु त्रिपाठी का बयान सामने आया है.एक तरफ जहां आस्था सिंह ठाकुर होने पर गर्व महसूस कर रही थी तो वहीं अब रितु त्रिपाठी भी अब मैं ब्राह्मण हूं और मुझे गर्व है...के बयान के साथ सामने आ चुकी है

    I am a Brahmin...Kanpur HDFC Bank controversy escalates, Ritu Tripathi's statement comes after Aastha Singh । मैं ब्राह्मण हूँ....कानपुर HDFC बैंक विवाद ने पकड़ा तूल, आस्था सिंह के बाद सामने आया रितु त्रिपाठी का बयान

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):सोशल मीडिया पर वायरल उत्तर प्रदेश के एचडीएफसी बैंक कर्मचारी आस्था सिंह का विवाद अब तूल पकड़ चुका है. जहां आस्था सिंह की सफाई के साथ दूसरी महिला कर्मचारी रितु त्रिपाठी का बयान सामने आया है.एक तरफ जहां आस्था सिंह ठाकुर होने पर गर्व महसूस कर रही थी तो वहीं अब रितु त्रिपाठी भी अब मैं ब्राह्मण हूं और मुझे गर्व है...के बयान के साथ सामने आ चुकी है.रितु त्रिपाठी ने सीधे-सीधे आस्था सिंह और बैंक प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगाया है उनका आरोप है कि पिछले कई साल से बैंक प्रबंधन उन्हें परेशान कर रहा था.

    पहले जान लीजिए पूरा मामला आखिर है क्या

    दरअसल अगर आपने इस मामले के बारे में नहीं सुना या पढ़ा है तो चलिए हम आपको पहले एक बार इसके बारे में थोड़ी जानकारी देते है. दअरसल 6 जनवरी का ही यह पूरा विवाद है. जहां उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एचडीएफसी बैंक का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे आस्था सिंह नाम की एक महिला किसी ग्राहक पर लैपटॉप फेकती हुई नजर आ रही थी और कह रही थी कि मैं ठाकुर हूं ठाकुर..वीडियो के वायरल होते ही लोगों में काफी ज्यादा आक्रोश देखा जा रहा था, क्योंकि लोगों को लग रहा था कि आस्था सिंह ने किसी ग्राहक के साथ ऐसा व्यवहार किया है, लेकिन उसी के 1 दिन बाद आस्था सिंह ने एक वीडियो जारी किया जिसमे बताया कि उसने किसी ग्राहक के साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया, बल्की उसके साथ काम करने वाली एक महिला कर्मचारी के पति के साथ हो रहे विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है.

    आस्था सिंह ने वीडियो जारी कर दी थी अपनी सफाई

    वीडियो में आस्था सिंह ने बताया कि उसके साथ काम करने वाली रितु त्रिपाठी नाम की महिला का इस्तीफा दे चुकी थी और अपना सेटलमेंट उसी दिन चाहती थी लेकिन थोड़ी देर के बाद उसके पति बैंक पहुंचें और आस्था सिंह के साथ बदतमीजी करने लगे और पूछने लगे तुम कौन सी जाति की हो...जो इतनी गर्मी ...मैं तुम्हारी सारी गर्मी उतार दूंगा.जिसके बाद आस्था सिंह का गुस्सा फूट पड़ा और वह गुस्से में लाल हो गई.वही आस्था सिंह के बाद अब रितु त्रिपाठी का एक वीडियो सामने आया है जिसमे वह खुद को ब्राह्मण हूं मैं और इस पर मुझे गर्व है कह रही है.

    आस्था सिंह के बाल रितु त्रिपाठी ने भी ब्रम्हन होने पर किया गर्व

    वीडियो में रितु त्रिपाठी अपनी जाति की पहचान करवाती है और कहती है कि मैं भी ब्राह्मण हूं और मुझे इस पर गर्व है... वही इसके बाद वह बैंक के काम करने के मामले पर भी कई सवाल खड़े कर रही है.रितु त्रिपाठी के अनुसर उनके साथ बैंक में गलत व्यवहार किया जाता था और परेशान करने की कोशिश की जाती थी ताकि वह इस्तीफा दे दे.एक्टिव दिसंबर 2025 की रात भी उनके साथ कुछ ऐसा ही किया गया उनको 11:00 बजे तक बैंक में रोक कर रखा गया.जब उसने मैनेजर से घर जाने का अनुरोध किया तो मैनेजर ने सीन क्रिएट करने का आरोप लगाया.परेशान होकर 6 जनवरी को उसने इस्तिफ़ा दे दिया.रितु त्रिपाठी ने आरोपा लगाया है कि उसके परिवार को ऑनलाइन जान से मारने की धमकी दी जा रही है.रितु त्रिपाठी ने अपने पति की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है उसका कहना है कि मुझे सिर्फ न्याय चाहिए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news