मोतीहारी(MOTIHARI): एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है जहाँ बच्चों के निवाला का कालाबाजारी करने वाला विधायक का प्रतिनिधि ही चिन्हित हुआ है. जिसके घर से भारी मात्रा में चावल जब्त किया गया है. आपको बता दें कि जिले के चिरैया के भाजपा विधायक लालबाबू गुप्ता के प्रतिनिधि गुड्डू सिंह के घर से भारी मात्रा में एमडीएम का चावल बरामद हुआ है. मामले में बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया, जिसमे देखा जा रहा है कि एक खादान की गाड़ी से चावल उतारा जा रहा है. यह वीडियो पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुनील कुमार को मिली. वीडियो मिलते ही एसडीपीओ ने मामले की जानकारी एसडीओ को दी. वहीं पताही थानाध्यक्ष को छापेमारी कर केस करने का निर्देश दिया. जिसके बाद सिविल ड्रेस में पताही पुलिस उक्त स्थल पर पहुंच कर पहले वीडियो की सत्यता की जांच की, तब तक चावल उतार कर गुड्डू सिंह के घर में रख दिया गया था, पुलिस जब घर में घुस चावल निकाले का प्रयास किया तो पहले परिजनों ने विरोध किया. फिर महिला पुलिस के सहयोग से घर में घुस कर 34 बोरा एमडीएम का चावल बरामद किया गया.
बीडीओ को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
पकड़ीदयाल एसडीओ कुमार रविंद्र ने मामले की जांच कर पताही बीडीओ को प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. वहीं जांच करने का आदेश दिया है अगर एमडीएम का चावल स्कूल में जाने के लिए निकला था तो गुड्डू सिंह के घर परसौनी कपूर कैसे पहुंचा, इसमें कौन कौन शामिल हैं उनकी भी पहचाना करते हुए उन पर भी प्राथमिकी दर्ज की जाए. क्षेत्र में यह बात की सबसे ज्यादा चर्चा है कि आखिर जब एमडीएम का चावल पताही गोदाम से पताही पश्चिम के स्कूल के लिए निकला था तो परसौनी कपूर विधायक प्रतिनिधि गुड्डू सिंह के घर कैसे पहुंचा. कहा जाता है कि जितना भी गाड़ी गोदाम से अनाज लेकर निकलता है, उसमें जीपीएस लगा होता है और उसे अधिकारी ट्रैक करते रहते हैं. तो आज क्या हुआ था की उन्हें इस बात की जानकारी नहीं हुई, क्या इस कलाबाजी के खेल में इन लोगों की भी मिली भगत है या केवल दिखावे का है.
गुड्डू सिंह के घर से 34बोरा एमडीएम का चावल बरामद
पकड़ीदयाल एसडीपीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, उसकी जांच कर छापेमारी की गई, वीडियो सत्य पाया. गुड्डू सिंह के घर से 34बोरा एमडीएम का चावल बरामद हुआ है. जिसमे प्राथमिकी की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. वही जब्त चावल, गाड़ी को थाने लाया गया है. कालाबाजारी में शामिल लोगों को चिन्हित करते हुए गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
Thenewspost - Jharkhand
4+

