टीएनपी डेस्क (TNP DESK):सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का मन विचलित हो जाता है.इन दिनों भी एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर सनसनी फैला दी है. इस वीडियो को देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे है और हर कोई इस मामले को लेकर चर्चा कर रहा है.
वायरल दावे के अनुसार वीडियो में एक व्यक्ति से जुड़ा हुआ बेहद संवेदनशील और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कहानी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ओडिशा के एक युवक जीतू मुंडा अपनी मृत बहन के बैंक खाते से 19,300 रुपये निकालने के लिए उसके कंकाल को ही कंधे पर रखकर बैंक पहुंच गया. जानकारी के मुताबिक उसके बहन की मौत करीब दो महीने पहले हो चुकी थी.परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर थी और बैंक द्वारा डेथ सर्टिफिकेट व कानूनी उत्तराधिकारी के प्रमाण की मांग के बाद युवक ने बेहद चौंकाने वाला कदम उठाया. उसने पहले कब्र खोदकर अपनी बहन का कंकाल निकाला और फिर लगभग 5 किलोमीटर तक पैदल चलकर बोरी में कंकाल रखकर बैंक तक पहुंचा.
इस वायरल दावे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग गरीबी, सिस्टम और बैंकिंग प्रक्रिया को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे है. कुछ लोग इसे व्यवस्था की असंवेदनशीलता बता रहे है तो कुछ इसे मानवता को झकझोर देने वाली घटना कह रहे है.
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला बैंकिंग प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित है जहां डेथ सर्टिफिकेट की मांग को लेकर स्थिति जटिल हो गई. इसी दावे के बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच बहस का विषय बन गया.ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई लोग सरकारी प्रक्रियाओं और जरूरी दस्तावेजों के बारे में पूरी तरह जागरूक नहीं होते.डेथ सर्टिफिकेट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जानकारी की कमी के कारण कई बार लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. यही वजह है कि यह मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा और बहस का विषय बना हुआ है.

