खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, तीन घायल 

    खगड़िया में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 7 लोगों की मौत, तीन घायल 

    खगड़िया(KHAGARIA): खगड़िया जिले के पसराहा थाना इलाके में Nh 31 पर सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. दरअसल बारात से लौट रही एक एसयूवी कार और ट्रैक्टर के बीच भिड़ंत हो गई. इस घटना में मौक़े पर सात लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन घायल बताए जा रहे हैं. मरनेवालों में तीन बच्चे भी शामिल हैं. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    मृतक के परिजनों में मचा कोहराम 

    जानकारी के अनुसार मड़ैया थाना इलाके के बिठला गांव के इंद्रदेव ठाकुर के पुत्र की शादी  में शामिल होने बारात  चौथम के मोहनपुर गयी थी. वहीं से लौटने के दौरान NH 31 पर बारात की एसयूवी और सीमेंट लदे ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गयी. जिस टक्कर में सात लोगों की मौत हो गयी. घटनास्थल पर पसराहा थाना पुलिस पहुंच गई है. मामले की जांच की जा रही है. इस बाबत गोगरी के एसडीपीओ रमेश कुमार ने फोन पर बताया कि  अभी पहली प्राथमिकता हादसे में घायल लोगों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना था जो हो गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों और बिठला गांव में कोहराम मच गया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news