कैमरून में भीषण सड़क हादसा, 19 यात्रियों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

    कैमरून में भीषण सड़क हादसा, 19 यात्रियों की मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): कैमरून में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें 19 यात्रियों की मौत हो गई है. यह हादसा बस और ट्रक के बीच टक्कर की वजह से हुआ है. जानकारी के अनुसार बस में यात्री काफी भरे हुए थे. 25 बस यात्री घायल भी हुए हैं.

    बस चालक की लापरवाही से हुआ हादसा 

    स्थानीय पुलिस के अनुसार बस और ट्रक के बीच सीधी टक्कर में यह हादसा हुआ ऐसी आशंका है कि बस चालक नींद की झपकी ले रहा था और इस कारण से वह हाईवे के ऑपोजिट ट्रैक पर चला गया. जिससे दूसरी तरफ से आ रहे बालू लदे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. घटनास्थल पर ही 15 लोगों की मौत हो गई अन्य चार लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई है. सड़क दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों को नजदीक के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है यह हादसा दाउला एडिया मार्ग पर हुआ है. परिवहन मंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बस चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है. सरकार के स्तर से मृतक के परिजनों को आर्थिक मदद दिए जाने की घोषणा की गई है. इसके अलावा घायलों का इलाज बेहतर तरीके से कराने का निर्देश दिया गया है.



    Related News