TNP DESK- उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां ऑटो में बैठी एक युवती के साथ कुछ युवकों ने अभद्रता की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन भी हरकत में आ गया है.
ऑटो के पास पहुंचकर करने लगे बदसलूकी
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती ऑटो में बैठी हुई है, ऑटो में बैठी युवती के साथ सरेआम कुछ आवारा लड़के शर्मनाक हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।वीडियो में देखा जा सकता है की बाइक पर सवार लड़के लड़की को छेड़ने की कोशिश करते हैं और महिला ऑटो ड्राइवर से यह कहते हुए नजर आती है कि अगले चौराहे पर पुलिस होगी.
कमीनेपन की हद..."ऑटो में बैठी युवती को बाइक लगाकर छेड़ते इन आवारा गर्द लफंगों
— Rahul Saini (@JtrahulSaini) May 8, 2026
को देखिए"..!
इन जैसे लोगों की वजह से लड़कियों का घर से निकलना दूभर हो गया है..ये वीडियो यूपी के वाराणसी का है..!
अगले चौराहे पर यमराज मिले न मिले लेकिन @Uppolice इन लफंगों को खोजकर मुकम्मल इलाज करे… pic.twitter.com/MdnjUsF2d1
सोशल मीडिया पर भड़का गुस्सा
वीडियो वायरल होते ही लोगों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कई यूजर्स ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है. मामले ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया और ट्विटर, फेसबुक समेत कई प्लेटफॉर्म पर यह मुद्दा ट्रेंड करने लगा.
पुलिस ने दी सफाई
मामले पर वाराणसी पुलिस की ओर से सफाई भी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में कुछ तथ्य सामने आए हैं, लेकिन पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.
आरोपियों पर कार्रवाई की तैयारी
पुलिस ने कहा है कि वीडियो के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी वायरल वीडियो को बिना सत्यापन के साझा न करें और अफवाह फैलाने से बचे.

