मौका नहीं गवना है हॉकी देखने जाना है-"झारखंड में हॉकी", देश में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस का आयोजन, जानिए पूरा शेड्यूल 

    मौका नहीं गवना है हॉकी देखने जाना है-"झारखंड में हॉकी", देश में पहली बार वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस का आयोजन, जानिए पूरा शेड्यूल 

    रांची(RANCHI): - देश में पहली बार हो रहे अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के आयोजन का एक बड़ा गवाह झारखंड राज्य बनने जा रहा है. दरअसल झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित , मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक झारखंड एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है.जिसको देखते हुए राज्य सरकार और युवा खेल विभाग ने इसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारी की है.गौरतलब है कि झारखंड एशियाई महिला चैंपियंस ट्रॉफी में 6 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे है.

    6 देशों के खिलाडी लेंगे भाग

    झारखंड की राजधानी रांची में पहली दफा ऐसा देखने को मिलेगा जहां एक साथ 6 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे. बता दे कि 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक चलने वाले महिला एशियन हॉकी चैंपियन्स ट्रॉफी में भारत के अलावा जापान, दक्षिण कोरिया,मलेशिया,थाईलैंड,चीन के खिलाड़ी लेंगे भाग.

    चैंपियनशिप के पहले दिन खेले जाएंगे तीन मैच

    वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चीन और थाइलैंड की टीमें बुधवार को रांची पहुंच गईं और दोनों ही टीमों का एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया. चैंपियनशिप के पहले दिन तीन मैच खेले जाएंगे. मेजबान भारत का सामना थाइलैंड से रात साढ़े आठ बजे, जापान का मलेशिया से शाम चार बजे और चीन का कोरिया से शाम सवा छह बजे से होगा.चीन,मलेशिया और थाईलैंड की टीमें भी हिस्सा ले रही हैं.

    किन वाहनों का होगा प्रवेश

    मैच के दैरान काफी संख्या में वाहन होने की संभावना जताई जा रही है, जिसको देखते हुए एशियाई वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर ट्रैफिक एसपी कुमार गौरव ने रूट चार्ट जारी किया है, बता दे कि डीसी आवास मोड़ से सांसद शिबू सोरेन आवास होकर मरांग गोमके जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम तक सिर्फ टीम की बसें, मीडियाकर्मी और पासधारी वाहनों को प्रवेश करने दिया जाएगा. सामान्य वाहन के प्रवेश पर रोक लगायी गई है. मोरहाबादी बापू वाटिका की तरफ से सिर्फ पासधारी वाहन ही वीवीआईपी, मीडियाकर्मी प्रवेश कर सकेंगे.

    ये टीमें ले रही भाग

    भारत
    जापान
    कोरिया
    मलेशिया
    चीन
    थाइलैंड

    गेट नंबर से जानिए कहां से करना है प्रवेश

    गेट नंबर 1 - मोराबादी टीओपी की तरफ से खिलाड़ियों, हॉकी इंडिया के तकनीकी पदाधिकारी और ब्रॉडकास्ट का होगा प्रवेश

    गेट नंबर 2 : स्टेडियम का मुख्य प्रवेश द्वार से वीवीआईपी, मीडिया और निमंत्रण कार्डधारी दर्शकों का प्रवेश होगा

    गेट नंबर 3 - बापू वाटिका के सामने से सामान्य दर्शकों का प्रवेश होगा.

    गेट नंबर 4 :करमटोली स्थित प्रेस क्लब के बगल से सामान्य दर्शकों का प्रवेश होगा. दर्शकों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था आईएमए भवन पार्किंग स्थल में होगी.

    मैच का पूरा शेड्यूल

    27 अक्टूबर 2023

    4.00 बजे : जापान बनाम मलेशिया
    6.15 बजे : चीन बनाम कोरिया
    8.30 बजे : भारत बनाम थाईलैंड

    28 अक्टूबर 2023

    4.00 बजे : जापान बनाम कोरिया
    6.15 बजे: थाईलैंड बनाम चीन
    8.30 बजे : भारत बनाम मलेशिया

    29 अक्टूबर 2023 : रेस्ट डे

    30 अक्टूबर 2023

    4.00 बजे : कोरिया बनाम मलेशिया
    6.15 बजे : थाईलैंड बनाम जापान
    8.30 बजे: चीन बनाम इंडिया

    31 अक्टूबर 2023

    4.00 बजे : कोरिया बनाम थाईलैंड
    6.15 बजे : मलेशिया बनाम चीन

    8.30 बजे: जापान बनाम भारत

    01 नवंबर 2023 : रेस्ट डे

    02 नवंबर 2023

    4.00 बजे: मलेशिया बनाम थाईलैंड
    6.15 बजे : चीन बनाम जापान
    8.30 बजे : इंडिया बनाम कोरिया

    03 नवंबर 2023 : रेस्ट डे

    04 नवंबर 2023

    3.30 बजे : 5th in Pool बनाम 6th in Pool

    6.00 बजे : 2nd in Pool बनाम 3rd in Pool

    8.30 बजे : 1st in Pool बनाम 4th in Pool

    5 नवंबर 2023

    6.00 बजे : Loser SF 1 बनाम Loser SF 2

    8.30 बजे : Winner SF1 बनाम Winner SF 2


    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2023 को लेकर दिया बयान

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला हॉकी टीमों का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान और बड़ा सौभाग्य है. पिछले एक दशक में झारखंड में हॉकी काफी ऊंचाइयों तक पहुंची है और इस राज्य के कई खिलाड़ी जूनियर और सीनियर दोनों टीमों में भारत के लिए खेल रहे हैं. हमने पिछले कुछ वर्षों में इस खेल में कई ओलंपियन भी तैयार किए है और मेरा मानना है कि रांची में टूर्नामेंट का 7वां संस्करण अधिक युवाओं को इस खेल को अपनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करेगा.

    हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने सीएम को किया धन्यवाद

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा: “मैं हॉकी इंडिया की ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विकास और प्रचार के प्रति उनके अटूट समर्थन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करना चाहता हूं.

    6 देशों के खिलाड़ियों का किया गया था भव्य स्वागत

    बीते दिनों जब रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 6 देशों की खिलाड़ी पहुंची थी तो झारखंड हॉकी एसोसिएशन की तरफ से झारखंड के पारंपरिक संस्कृति और संगीत के साथ एयरपोर्ट पर सभी देशों के खिलाड़ियों का स्वागत किया गया और भारतीय हॉकी एसोसिएशन के महासचिव भोलानाथ सिंह ने सभी खिलाड़ियों को झारखंडी गमछा और माला पहनकर जोरदार स्वागत किया. झारखंड के लोगों के प्रेम और यहां की संस्कृति को देखते हुए 6 देशों के खिलाड़ी भी अपने आपको रोक नही पाए और ढोल मांदर की थाप पर थिरकते हुए नजर आए.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news