कॉलेज कैंपस में हाई वोल्टेज ड्रामा, बेटी को छेड़ रहा था युवक,शिकायत पर पिता ने जो किया देखिये Video 

    कॉलेज कैंपस में हाई वोल्टेज ड्रामा, बेटी को छेड़ रहा था युवक,शिकायत पर पिता ने जो किया देखिये Video
    महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कॉलेज कैंपस में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

    TNP DESK- महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां कॉलेज कैंपस में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि एक पिता ने अपनी बेटी से छेड़छाड़ करने के आरोप में एक युवक को कॉलेज परिसर में घुसकर जमकर पीट दिया.जानकारी के मुताबिक छात्रा ने अपने पिता से शिकायत की थी कि कॉलेज का एक युवक काफी समय से उसे परेशान कर रहा था और कथित तौर पर उससे छेड़छाड़ कर रहा था. बेटी की बात सुनकर गुस्साए पिता सीधे कॉलेज कैंपस पहुंच गए.

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पिता आरोपी युवक को पकड़कर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं. आसपास मौजूद कुछ लोग इस घटना का वीडियो बनाते दिख रहे हैं जबकि कुछ लोग बीच-बचाव की कोशिश भी करते नजर आते हैं.लड़की के परिवार ने कॉलेज मैनेजमेंट पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि पहले ही कॉलेज प्रशासन से इस मामले में शिकायत की थी लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया. वही इस घटना के बाद बाद पूरे कैंपस में हड़कंप मच गया. वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है.

    हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस की ओर से क्या कार्रवाई की गई है. इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं कॉलेज प्रशासन भी पूरे मामले की जांच करने की बात कह रहा है.फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग पिता के गुस्से को जायज बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि कानून को अपने हाथ में लेना सही नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news