21 जनवरी को हेमंत कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    21 जनवरी को हेमंत कैबिनेट की बैठक, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

    रांची(RANCHI): राज्य के सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक 21 जनवरी को की जाएगी. कैबिनेट सचिवालय ने पत्र जारी कर बताया है कि बैठक 21 जनवरी को प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में शाम 4 बजे से होगी. कैबिनेट की बैठक में सरकार की ओर से विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी जाएगी. इसके लिए कई प्रस्ताव पहले से ही तैयार हैं. बताते चलें कि इससे पहले 7 जनवरी को हेमंत कैबिनेट की बैठक हुई थी. जिसमें 9 प्रस्तावों पर मुहर लगी थी.



    Related News