हाजीपुर: बीच सड़क पर धू-धू कर जली कार, दो महिला समेत 5 कार सवार बाल-बाल बचे 

    हाजीपुर: बीच सड़क पर धू-धू कर जली कार, दो महिला समेत 5 कार सवार बाल-बाल बचे 

    हाजीपुर(HAJIPUR): हाजीपुर से महात्मा गांधी सेतु रोड पर चलती कार में अचानक आग लग गई. बताया जा रहा है कि कार में 5 लोग सवार थे. जिसमें दो महिला भी थी. ये घटना हाजीपुर के पासवान चौक पर हुई. कार के इंजन में आग लगने पर कार चालक ने सभी को सुरक्षित कार से बाहर निकाल दिया. इस बीच मौके पर अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने कार पर मिट्टी और पानी डालकर आग को बुझाने की कोशिश की. लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली. इसके बाद पुलिस और दमकल की गाड़ी को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां आग पर काबू पाया.

    बताया जा रहा है कि पटना राजेंद्र नगर स्टेशन से सभी लोग गाड़ी पर सवार होकर समस्तीपुर के लिए जा रहे थे. इसी दौरान चलती कार में अचानक पासवान चौक के समीप आग लग गई. जिससे NH पर पूरी तरीके से यातायात ठप हो गया. स्थानीय लोगों के अनुसार आग की वजह से यातायात लगभग 2 घंटों तक बाधित रहा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news