‘गुरु जी’ का पार्थिव शरीर कुछ देर में पहुंचेगा रांची, शिबू सोरेन आवास पर लगने लगी शुभचिंतकों की भीड़, प्रशासन मुस्तैद

    ‘गुरु जी’ का पार्थिव शरीर कुछ देर में पहुंचेगा रांची, शिबू सोरेन आवास पर लगने लगी शुभचिंतकों की भीड़, प्रशासन मुस्तैद

    रांची (RANCHI) : झारखंड आंदोलन के महानायक व पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज सुबह निधन हो गया. 81 वर्षीय गुरु जी ने दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में अंतिम सांस ली. दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से पूरे झारखंड में शोक की लहर है. गुरु जी का पार्थिव शरीर कुछ देर में विशेष विमान से दिल्ली से रांची लाया जाएगा. एअरपोर्ट से पार्थिव शरीर मोरहाबादी आवास लाया जाएगा. कल सुबह इसे पार्टी कार्यालय लाया जाएगा, वहां से पार्थिव शरीर विधानसभा ले जाया जाएगा. उसके बाद शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा ले जाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले रांची के मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास पर उनके शुभचिंतकों और समर्थकों का जमावड़ा लग गया है. वहीं, सीएम आवास और सचिवालय में सन्नाटा पसरा हुआ है. 

    शिबू सोरेन के आवास के बाहर बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. आवास के अंदर प्रवेश के लिए सुरक्षा द्वार की भी व्यवस्था की गई है. वहीं, शिबू सोरेन के आवास की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और यहां भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.

    सुबह से ही विधायक, नेता, शुभचिंतक और समर्थक शिबू सोरेन के आवास पर पहुंच रहे हैं. जैसे-जैसे समय बीत रहा है, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का आना बढ़ता जा रहा है. दोपहर में रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा भी शिबू सोरेन के आवास पर पहुंचे.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news