गुजरात पुल हादसे का वीडियो आया सामने, देखिए किस तरह कुछ सेकंड में मौत के मुंह में समा गए लोग

    गुजरात पुल हादसे का वीडियो आया सामने, देखिए किस तरह कुछ सेकंड में मौत के मुंह में समा गए लोग

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रविवार को गुजरात में एक बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ. इस हादसे में अब तक करीब 150 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 200 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा चुका है. और बाकी लोगों के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. हादसे से पहले का एक वीडियो सामने आया है. ये वीडियो महज 30 सेकंड का है लेकिन इसमें हादसे का वो दर्दनाक नजारा कैद हो गया है. नजारा जो काफी दुखद और दर्दनाक है. इस नजारे को देखने के बाद शायद आप कांप उठे या फिर आपके आंखों में आंसू आ जाए.

    वीडियो में ये मंजर हुआ कैद

    देखिए ये नज़ारा गुजरात के मोरबी पुल का है. जो घटना से महज़ कुछ सेकेंडपहले का बताया जा रहा है. रविवार को लोग इस पुल पर घूमने पहुंचे थे. लेकिन इन्हें अंदाज़ा भी नहीं था कि इनमें से कुछ लोग वापस अपने घर नहीं पहुंच पाएंगे.. यहां लोग सेल्फी लेते हुए दिख रहे है. चेहरों पर हंसी और मुस्कान है. लेकिन देखिये अचानक पुल ज़ोर-ज़ोर से हिलने लगता है. लोगों को इसमें मजा भी आता है और कुछ लोग खुद से भी पुल को हिलाने लगते हैं. और अचानक वो होता है जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी. धड़ाम से पुल टुट जाती है और लोग अपना संतुलन खोकर पुल से नदी में गिर जाते है. मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक 141 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, लगभग दो सौ लोगों को रेस्कू किया जा चुका है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news