पटना: अचानक सीढ़ियों से फिसले राज्यपाल अर्लेकर, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी

    पटना: अचानक सीढ़ियों से फिसले राज्यपाल अर्लेकर, कार्यक्रम में मची अफरा-तफरी

    पटना (PATNA): बड़ी खबर राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रही है, जहां श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अचानक से सीढियों से फिसल गए. जिसके बाद कार्यक्रम में अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया. वहीं राज्यपाल के सुरक्षा कर्मी हरकत में आ गए. दरअसल, बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर पूर्व मंत्री मुंगेरीलाल की पुण्यतिथि के मौके पर आयोगित एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. इसी दौरान वो राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पहुंचे थे. इसी क्रम में मंच पर जाने के दरमियां राज्यपाल का पांव  फिसल गया और वह लड़खड़ा गए. जिसके बाद राज्यपाल की सुरक्षा में लगे अधिकारी हरकत में आए और उन्हें वापस उठाया. हालांकि  अच्छी खबर यह है कि इस दौरान राज्यपाल को अधिक चोट नहीं आई है.  



    Related News