तस्वीर कूड़ेदान की नहीं, यह एक सरकारी स्कूल का प्रांगण है- जानिये कहां का है मामला

    तस्वीर कूड़ेदान की नहीं, यह एक सरकारी स्कूल का प्रांगण है- जानिये कहां का है मामला

    कटिहार(KATIHAR): बिहार में शराबबंदी के कई साल बीतने के बावजूद कटिहार से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो शराबबंदी की सफलता के दावे पर सवाल खड़ा कर रही है. दरअसल कटिहार समाहरणालय के ठीक बगल में हरी शंकर नायक मध्य विद्यालय है. जिसमें प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का कार्यालय भी है. मध्य विद्यालय का प्रांगण शराब की खाली बोतलों का डंपिंग पॉइंट बना हुआ है.

     विद्यालय में बीयर बार जैसे हालात के सवाल पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी कहते हैं अब ये हर रोज की तस्वीर हो गई है. हर दिन विद्यालय परिसर में शराब की खाली बोतलें और रैपर गिरा हुआ रहता है. जिसे उन लोगों को ही साफ करना पड़ता है. लगता है कि आसपास के दुकानदार या असामाजिक तत्व विद्यालय बंद होने के बाद यहां शराब पार्टी मनाते हैं. जिस कारण बड़ी संख्या में शराब की खाली बोतल के साथ-साथ डिस्पोजल ग्लास, थाली सब कुछ प्रायः विद्यालय परिसर में ही मिल जाता है. जिससे विद्यालय के छात्र-छात्राओं पर भी बुरा असर पड़ रहा है. शराबबंदी के बीच शहर के बीचो-बीच विद्यालय में मयखाना वाले इस हालात पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक इसके लिए संबंधित विभाग से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. साथी ही विद्यालय में रात्रि प्रहरी की भी मांग कर रहे हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news