बिना ड्राइवर और गार्ड के 100 किलोमीटर चली गई मालगाड़ी, कड़ी मशक्कत के बाद रुकी, बड़ी घटना टली, देखिए वीडियो    

    टीएनपी डेस्क(TNPDESK):    भारतीय रेलवे की कई तस्वीर सामने आती है. जिसे देखकर कई सवाल खड़े होते हैं तो कई में वाह वाही भी खूब होती है.  लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.  जिसमें बिना ड्राइवर और गार्ड के एक मालगाड़ी करीब 100 की स्पीड से दौड़ते हुए दिख रही है.  यह वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे में भी हड़कंप मच गया.  जांच शुरू हुई तो पता चला की जम्मू कश्मीर से एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर के ही आगे बढ़ गई जिसकी स्पीड भी काफी अधिक हो गई थी.  कई कोशिश की गई रोकने की लेकिन लगातार मालगाड़ी आगे बढ़ रही थी.  कड़ी मशक्कत के बाद पंजाब के पठानकोट के पास किसी तरह ट्रेन को रोका गया.  जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई. 

    बताया जा रहा था कि मालगाड़ी को खड़ा कर ड्राइवर और गार्ड आराम करने गए थे.  लेकिन जो आगे का काम जो ब्रेकर  लगाने का काम कर्मी करते हैं. डाउन पर खड़ी होने के कारण मालगाड़ी आगे बढ़ना शुरू हो गई.  बढ़ते बढ़ते स्पीड करीब 100 के करीब पहुंच गई, और करीब 100 किलोमीटर से अधिक सफर  बिना ड्राइवर के ही तय किया.  जैसे ही इसकी जानकारी रेलवे प्रशासन को मिली उनके पैर तले जमीन खिसक गई.  क्योंकि बिना गार्ड और ड्राइवर की ट्रेन 100 की स्पीड से पटरी पर दौड़ रही थी.  तमाम जिन जगहों से ट्रेन पर हो रही थी उन्हें स्टेशनों को अलर्ट किया गया पटरी से लोगों को दूर रहने को कहा गया.  
    जिसके बाद  ट्रेन को रोकने की कवायत  शुरू की गई.  आखिर में पंजाब के पठानकोट के पास ट्रेन को रोकने में रेलवे के अधिकारी सफल साबित हुए.  जिससे राहत की सांस ली है. ट्रेन रोक लेने के बाद अब रेलवे यह जांच करने में जुटा है कि आखिर किसकी चूक की वजह से ट्रेन बीना गार्ड और ड्राइवर के 100 किलोमीटर तक दौड़ी है.  इसमें कोई घटना हो सकती थी यही कारण है कि रेलवे इसकी कड़ी जांच कर रहा है. 
    यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है. जिसे लोग देखकर चौंक जा रहे हैं कि कैसे स्पीड से ट्रेन पार हो रही है. वायरल पोस्ट में लिखा गया है कि बिना ड्राइवर के इंडियन रेलवे किस तरह चलती है तस्वीर देख लीजिए, कई लोग इस पर मजा ले रहा है तो कई लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं कि बिना ड्राइवर के किसी तरह की वारदात हो सकती है.  जो दोषी अधिकारी है, कर्मचारी हैं.  जिनकी वर्ष लापरवाही से ट्रेन बिना ड्राइवर और गार्ड के आगे बड़े उन पर कार्रवाई होनी चाहिए. 



    Related News