राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! अब गेहूं-चावल के साथ मिलेगा ये भी फायदा, जानिए

    राशन कार्ड धारकों की बल्ले-बल्ले! अब गेहूं-चावल के साथ मिलेगा ये भी फायदा, जानिए

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही राशन योजना का मुख्य उद्देश्य देश से भुखमरी को खत्म करना और गरीब परिवारों तक सस्ता या मुफ्त अनाज पहुंचाना है.इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन यापन करने वाले परिवारों को हर महीने गेहूं और चावल दिया जाता है, ताकि उन्हें दो वक्त का भोजन आसानी से मिल सके. समय-समय पर सरकार इस योजना में बदलाव और नई सुविधाएं जोड़ती रहती है, जिससे लाभार्थियों को अधिक सुविधा मिल सके.इसी कड़ी में राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई राहत भरी खबर सामने आई है. अब सरकार गेहूं और चावल के साथ चीनी भी देने की तैयारी कर रही है.

    चीनी खुले में नहीं, बल्कि पैकेट में दी जाएगी

     खास बात यह है कि यह चीनी खुले में नहीं, बल्कि पैकेट में दी जाएगी. इसका उद्देश्य वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाना और वजन में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकना है साथ ही, पैकेटबंद चीनी से साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जा सकेगा.सरकार का मानना है कि खुले में दी जाने वाली चीनी में अक्सर गंदगी या कम वजन की शिकायतें आती थी. इसलिए अब इसे सीलबंद पैकेट में देने का फैसला लिया गया है. इससे लाभार्थियों को तय मात्रा में साफ और सुरक्षित चीनी मिल सकेगी.गरीब परिवारों के लिए यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है.

    गरीबों के रसोई में भी घुलेगी मिठास

    कई बार आर्थिक तंगी के कारण लोग चीनी जैसी आवश्यक चीजें नहीं खरीद पाते. ऐसे में सरकार का यह कदम उनके जीवन में थोड़ी मिठास घोलने का काम करेगा.जानकारी के अनुसार, इस नई व्यवस्था को लागू करने की तैयारी शुरू हो चुकी है और उम्मीद है कि 12 मई तक राशन के साथ चीनी का वितरण शुरू हो सकता है.इसके लिए संबंधित विभागों ने आवश्यक ऑर्डर भी जारी कर दिए है.



    Related News